Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गणेश चतुर्थी पर आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, एनसीडीईएक्स पूरे दिन बंद रहेगा एमसीएक्स पर शाम के सत्र में होगी ट्रेडिंग

गणेश चतुर्थी पर आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, एनसीडीईएक्स पूरे दिन बंद रहेगा एमसीएक्स पर शाम के सत्र में होगी ट्रेडिंग

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट देश की अर्थव्यवस्था का एक अहम हिस्सा हैं, जहां रोजाना लाखों करोड़ रुपए का लेन-देन होता है। लेकिन साल में कुछ चुनिंदा दिनों में, राष्ट्रीय पर्वों और प्रमुख धार्मिक त्योहारों के अवसर पर इन बाजारों में कामकाज बंद रहता है। इसी क्रम में आज 27 अगस्त बुधवार 2025 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोनों ही बंद हैं। आज के दिन इन एक्सचेंजों पर किसी तरह की ट्रेडिंग यानी शेयर खरीद-बिक्री, डेरिवेटिव्स कारोबार या सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग जैसी गतिविधियां नहीं होंगी। बता दें कि यह इस माह में दूसरी छुट्टी है। इससे पहले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी बाजार बंद रहे थे।

इस साल की अभी चार और छुट्टियां बाकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स), जहां सोना-चांदी, ऊर्जा और धातुओं में सौदे होते हैं, गणेश चतुर्थी पर सुबह ट्रेडिंग बंद रहेगी लेकिन शाम को लेन-देन होया। इसके विपरीत नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स), जो कृषि उत्पादों जैसे तिलहन, दाल और मसालों में सौदों का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है, पूरे दिन बंद रहेगा। इस प्लेटफॉर्म पर अगले दिन यानी गुरुवार को ट्रेडिंग होगी। गणेश चतुर्थी के अवकाश के बाद अब अगले माह सितंबर में कोई अवकाश नहीं है। 2025 में गांधी जयंती, दिवाली, गुरु नानक जयंती और क्रिसमस पर भी सेयर बाजार बंद रहेंगे। दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए कुछ देर के लिए शेयरबाजार खुलता है, जिसमें निवेशक शुभ समय पर प्रतीकात्मक रूप से कारोबार करते हैं। 

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...

Latest Posts