भोपाल :सीएम और सीएस की ईंधन बचाओ अपील लेकिन... 15 जिलों के अफसरों के दर्जनों वाहन उज्जैन और इंदौर तक दौड़े

उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सेक्स सॉर्टेड सिमन में इस बार उज्जैन जिले का लक्ष्य 1 लाख है। सीईओ जिला पंचायत उज्जैन श्रेयांस कूमट ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में मिल्क एटीएम बनाए जाएंगे।
Follow on Google News
सीएम और सीएस की ईंधन बचाओ अपील लेकिन... 15 जिलों के अफसरों के दर्जनों वाहन उज्जैन और इंदौर तक दौड़े

पुष्पेन्द्र सिंह, भोपाल।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन ने ईंधन बचत की अपील की है। सीएम ने खुद अपना कारकेट घटा दिया और मंत्रियों के दौरे के समय वाहन रैली पर रोक लगा दी गई। सीएम ज्यादातर बैठकें वर्चुअल कर रहे हैं। बावजूद उज्जैन और इंदौर तक 15 जिलों के वाहन बैठकों के नाम पर दौड़ाए गए। एक बैठक में कम से कम 150  अधिकारी- कर्मचारी शामिल हुए। इससे सरकारी खजाने पर लाखों रुपए का अतिरिक्त भार आया। 
 कृषि उत्पादन आयुक्त ने 6 और 8 जून को उज्जैन और इंदौर में रबी 2025-26 की समीक्षा और खरीफ 2026 की तैयारी को लेकर बैठकें बुलाईं।  संभागीय बैठकों में कृषि, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, सहकारिता सहित  संबंधित संस्थाओं का अमला शामिल हुआ।

बैठकों में ये प्रमुख अफसर हुए शामिल

भोपाल से कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव सहकारिता डीपी आहूजा, सचिव किसान कल्याण निशांत बरबडे, सचिव उद्यानिकी जान किन्सली ए आर, आयुक्त सह संचालक उद्यानिकी अरविंद दुबे, प्रबंध संचालक मार्कफेड अभिजीत अग्रवाल, पंजीयक सहकारिता मनोज पुष्प, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड  कुमार पुरुषोत्तम। संभाग आयुक्त, जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ और सम्बंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। 

समीक्षा बैठकों का प्रमुख एजेंडा

रबी 2025-26 में निर्धारित कार्यक्रम की प्रगति और खरीफ 2026 की तैयारी के संबंध में संभागीय और जिला अधिकारी प्रस्तुतिकरण देंगे। संभाग आयुक्त अथवा कलेक्टरों द्वारा खरीफ 2026 के लिए प्रस्तुत कार्यक्रम के संबंध में अपेक्षाओं पर चर्चा होगी।

अउर बर्णवाल का कहना है

वर्चुअल बैठक रिव्यू के लिए उतनी इफेक्टिव नहीं होती है। वहीं एसीएस वित्त मनीष रस्तोगी ने विभाग द्वारा ईंधन बचत को लेकर कोई  गाइड लाइन जारी होने की बात पर चुप्पी साधी। 

यह भी पढ़ें: तीन संतानों का मामला : सिंगरौली के डिप्टी रजिस्ट्रार अशोक सिंह परिहार सेवा से बर्खास्त

लेकिन जानकारी कृत्रिम गर्भाधान की 

उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सेक्स सॉर्टेड सिमन में इस बार उज्जैन जिले का लक्ष्य 1 लाख है। सीईओ जिला पंचायत उज्जैन श्रेयांस कूमट ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में मिल्क एटीएम बनाए जाएंगे। कृत्रिम गर्भाधान में उज्जैन संभाग में अच्छा कार्य हुआ। कृषि उत्पादन आयुक्त के निर्देश:मत्स्य पालन को प्रोत्साहित किया जाए। कोल्ड स्टोरेज और राइजनिंग चैंबर की क्षमताओं को बढ़ाया जाए।

सिर्फ इस हिसाब से खर्च आएगा (अनुमानित)

 अगर एक इनोवा वाहन का किराया 20 रुपए प्रति किलोमीटर है। एक जिले से पांच वाहन शामिल हों।
 एक वाहन में कम से कम चार अधिकारी और कर्मचारी शामिल हों।
 उज्जैन बैठक में भोपाल, देवास, रतलाम, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर और नीमच जिले।
 इंदौर बैठक में भोपाल, धार, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, खंडवा और बुरहानपुर  जिले।
 भोजन का खर्च एक व्यक्ति पर 1500 रुपए आता है। 

यह भी पढ़ें: रसोई का विज्ञान: पकते ही क्यों फट जाते हैं चावल के कुछ दाने, IIT इंदौर के शोध में हुआ बड़ा खुलासा; चॉकी’ दाने 2.7 गुना तेजी से सोखते हैं पानी

उज्जैन संभागीय बैठक: खर्च

लग्जरी वाहन संख्या    35
किराया खर्च    81,600
डीजल खपत    340 लीटर
डीजल लागत    34,000
भोजन व्यय    140 लोगों का 1,500 प्रति खर्च    2,10,000
कुल खर्च    3,25,600 

इंदौर संभागीय बैठक: खर्च (संभावित)

वाहन संख्या    40
दूरी    1,220 किमी
किराया    1,22,000
डीजल खपत    करीब 508 लीटर
डीजल खर्च    50,000
भोजन व्यय    4,12,800
दोनों बैठकों का खर्च: 7.4 लाख रुपए अनुमानित

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts