Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

40 दिन तक 2 लाख रामभक्तों को नि:शुल्क भोजन

40 दिन तक 2 लाख रामभक्तों को नि:शुल्क भोजन

अयोध्या से हर्षित चौरसिया। राम भक्तों के लिए अयोध्या में पूरे देश से आई संस्थाएं कुछ न कुछ कर रही हैं। ऐसा ही कुछ हैदराबाद से आए द्वादश ज्योर्तिलिंग आर्य वैश्य समाज के सदस्यों ने 40 दिन में 2 लाख लोगों को भोजन कराने का लक्ष्य लिया है। संस्था के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि हमारे देशभर में 14 आश्रम थे। अयोध्या पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो चुकी है, इसलिए हमने यहां भी अपना आश्रम बना लिया है। अब हमारे 15 आश्रम पूरे देश में हो चुके हैं। गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था के फिलहाल यहां 40 सदस्य आए हैं। हम 24 घंटे राम भक्तों को भोजन करा रहे हैं। 6 माह पहले हमने 15 कमरों का यहां आश्रम खरीद लिया था। 22 जनवरी को प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। ये हमारे पूर्व जन्म के पुण्य ही हैं, जो इस दिन के हम यहां साक्षी बनेंगे।

10 साल से कर रहे सेवा

संस्था के सदस्यों ने बताया कि हम पिछले 10 सालों से सेवा भाव के साथ कार्य कर रहे हैं। हमारे समाज के लोगों ही आपस में पूंजी जुटाते हैं और इस कार्य को करते हैं। हम यही मानते हैं कि हम जो कुछ कर पा रहे हैं, वो प्रभु हमसे करवा रहे हैं, हम खुद कुछ कर पाएं इतना सामर्थ्य नहीं है। हमारी संस्था के शिर्डी और तिरुपति मंदिर में भी आश्रम हैं। सभी जगह हम इसी सेवा भाव से लोगों की सेवा करते हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts