PlayBreaking News

Kabuni AI:क्रिकेट ट्रेनिंग को नई पहचान देगा काबुनी, एबी डिविलियर्स बने सुपर कोच

काबुनी AI क्रिकेट ट्रेनिंग को एक नई पहचान देने के लिए तैयार है जिसमें दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स सुपर कोच के रूप में शामिल हुए हैं।
Follow on Google News
क्रिकेट ट्रेनिंग को नई पहचान देगा काबुनी, एबी डिविलियर्स बने सुपर कोच

एबी डिविलियर्स अब एआई आधारित स्पोर्ट्स टेक प्लेटफॉर्म काबुनी के सुपर कोच के रूप में जुड़ गए हैं। कंपनी ने 21 मई 2026 को इसकी आधिकारिक घोषणा की। काबुनी का दावा है कि वह तकनीक और क्रिकेट एक्सपीरियंस को जोड़कर युवा खिलाड़ियों तक वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग पहुंचाने की दिशा में काम कर रहा है। एबी डिविलियर्स का जुड़ना कंपनी के इसी मिशन को और मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।

सौरव गांगुली और शेन वाटसन पहले से जुड़े

कंपनी के साथ पहले से सौरव गांगुली और शेन वाटसन भी सुपर कोच के तौर पर जुड़े हुए हैं। अब एबी डी विलियर्स के शामिल होने से प्लेटफॉर्म को और ग्लोबल पहचान मिलने की उम्मीद है।

जून में शुरू होगा नया राष्ट्रीय टूर्नामेंट

काबुनी ने बताया कि भारत में 12 से 16 साल के युवा खिलाड़ियों के लिए जून से एक नया राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ी काबुनी की एआई तकनीक के जरिए अपनी परफॉर्मेंस का विश्लेषण कर सकेंगे और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एबी डी विलियर्स की टीम के लिए खेलने का मौका मिल सकता है।

कैसे काम करती है काबुनी की तकनीक

कंपनी का प्लेटफॉर्म खिलाड़ी की मूवमेंट और बॉल ट्रैकिंग को रियल टाइम में रिकॉर्ड करता है। इसके बाद एआई आधारित सिस्टम उस डेटा को आसान और उपयोगी फीडबैक में बदल देता है। काबुनी अपने 1% इम्प्रूवमेंट मॉडल पर काम करता है जिसमें खिलाड़ियों की छोटी-छोटी गलतियों को तुरंत सुधारने पर फोकस किया जाता है। कंपनी का मानना है कि लगातार छोटे सुधार लंबे समय में बड़े बदलाव लाते हैं।

वॉइस, वीडियो और विजुअल फीडबैक की सुविधा

यह प्लेटफॉर्म सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है। इसमें वॉइस, वीडियो और विजुअल संकेतों के जरिए खिलाड़ियों को समझने में आसान फीडबैक दिया जाता है ताकि युवा खिलाड़ी अपनी गलतियों को तुरंत पहचान सकें और सुधार सकें। कंपनी का कहना है कि इससे ट्रेनिंग ज्यादा इंटरैक्टिव और प्रभावी बनती है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के विदेशी गिफ्ट्स की चर्चा, मेलोनी को स्टोल-टॉफी तो UAE राष्ट्रपति को भेंट किए केसर आम

एबी डी विलियर्स ने क्या कहा

एबी डी विलियर्स ने कहा कि क्रिकेट हमेशा उनके लिए खुद को अभिव्यक्त करने और नई संभावनाएं खोजने का माध्यम रहा है। उन्होंने कहा काबुनी युवा खिलाड़ियों को अपने खेल को समझने, अपनी क्षमता पर भरोसा करने और अपने तरीके से आगे बढ़ने का मंच देता है। मैं अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों की मदद करने के लिए उत्साहित हूं ताकि वे अलग सोच सकें और खुलकर खेल सकें।

कंपनी का बड़ा लक्ष्य

काबुनी के संस्थापक और CEO निमेश पटेल ने कहा कि एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी का जुड़ना कंपनी के विजन से पूरी तरह मेल खाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी ऐसा प्लेटफॉर्म बना रही है जो खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक और रचनात्मक स्तर पर भी मजबूत बनाए।

ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: NIA चार्जशीट में सामने आए बड़े खुलासे, 26 मौतों की दर्दनाक कहानी

ग्लोबल क्रिकेट कोचिंग इकोसिस्टम बनाने पर फोकस

कंपनी अब एआई आधारित ग्लोबल क्रिकेट कोचिंग इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। काबुनी का लक्ष्य तकनीक, बायोमैकेनिक्स, मोशन ट्रैकिंग और परफॉर्मेंस डेटा के जरिए जमीनी स्तर के खिलाड़ियों और प्रोफेशनल क्रिकेट के बीच की दूरी कम करना है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts