Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर 3-4 राउंड फायरिंग : AIMIM चीफ बोले- एक व्यक्ति पकड़ाया, हथियार भी बरामद हुए

असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर 3-4 राउंड फायरिंग : AIMIM चीफ बोले- एक व्यक्ति पकड़ाया, हथियार भी बरामद हुए
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर फायरिंग होने की खबर सामने आई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने कार्यक्रम को खत्म कर दिल्ली रवाना हो रहे थे, इस दौरान 3 से 4 राउंड फायरिंग हुई है। असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर अपनी कार पर गोली चलने का दावा किया है।

हम सब महफूज हैं : ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा कि कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं। 4 राउंड फायर हुए। वहां 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गई, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया। हम सब महफूज हैं।

‘एक व्यक्ति पकड़ाया’

ओवैसी ने कुछ देर पहले एडिशनल एसपी से बात की है। उन्होंने कहा है कि एक व्यक्ति पकड़ा गया है, हथियार भी बरामद हुआ है। हमारी चुनाव आयोग से गुजारिश है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए।

‘मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए’

असदुद्दीन ने कहा कि हम मोदी सरकार और राज्य सरकार दोनों को कह रहे हैं कि ये इनकी जिम्मेदारी है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए। ये कैसे हो सकता है कि एक सांसद पर 4 राउंड फायरिंग की जाती है।

एक अन्य साथी की तलाश जारी

एसपी हापुड़ दीपक भुकर ने बताया कि असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर हमले के बाद पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर मामले में संदिग्ध एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हथियार भी बरामद किया गया है। उसका एक साथी भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts