इंदौर में शोरूम की सातवीं मंजिल पर लगी आग :लाखों का नुकसान

इंदौर में बुधवार सुबह दो स्थानों पर आग लगने की घटनाओं में लाखों रुपये का सामान जल गया। रिंग रोड स्थित महिदपूरवाला शोरूम की सातवीं मंजिल पर लगी आग को कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू किया।
लाखों का नुकसान

इंदौर के रेडिसन चौराहे के पास स्थित महिदपुर वाला फर्नीचर शोरूम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सातवी मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। आग सातवीं मंजिल पर बने फर्नीचर गोडाउन में लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, नगर निगम और बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

 

  इंदौर के रेडिसन चौराहे के पास वेलोसिटी रोड स्थित महिदपुर वाला फर्नीचर शोरूम की आठ मंजिला इमारत में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बिल्डिंग से धुएं का गुबार उठता दिखाई देने लगा।घटना की सूचना मिलते ही खजराना थाना पुलिस, नगर निगम, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने पानी की बौछारों और विशेष उपकरणों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आग इमारत की सातवीं मंजिल पर बने फर्नीचर स्टोरेज यानी गोडाउन में लगी थी। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त शोरूम खुल ही रहा था और कुछ कर्मचारी वहां मौजूद थे। खजराना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बिल्डिंग की हर मंजिल पर जाकर लोगों को सतर्क किया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस और राहत टीम की मुस्तैदी के चलते इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं आग से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आंकड़ा सामने आएगा।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts