Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में छात्र से मारपीट के मामले में स्कूल प्राचार्य पर FIR दर्ज, घटना के बाद विद्यार्थी परिषद ने किया था जमकर विरोध-प्रदर्शन

Follow on Google News
गुना में छात्र से मारपीट के मामले में स्कूल प्राचार्य पर FIR दर्ज, घटना के बाद विद्यार्थी परिषद ने किया था जमकर विरोध-प्रदर्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुना। अल्फा इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य जॉय वर्जिश पर छात्र से मारपीट के मामले में आखिरकार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह वही मामला है, जिसे लेकर कुछ दिन पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था और स्कूल प्रबंधन को घेरते हुए प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

    छात्र ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट

    पीड़ित छात्र सूर्या रघुवंशी पुत्र भैरोंसिंह रघुवंशी, निवासी तुलसी कॉलोनी ने पिता के साथ कैंट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। छात्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ धारा 304, 62 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्राचार्य ने घर बुलाकर की पिटाई

    फरियादी छात्र सूर्या ने पुलिस को बताया कि वह अल्फा इंग्लिश स्कूल, दलबी कॉलोनी में कक्षा 9वीं का विद्यार्थी है। उसने बताया कि 25 अगस्त को पढ़ाई के दौरान उसके सहपाठी ने सूचना दी कि प्राचार्य बाहर बुला रहे हैं। जब वह स्कूल गेट पर पहुंचा तो प्राचार्य जॉय वर्जिश ने उसे अपने घर चलने को कहा। छात्र के अनुसार, घर ले जाकर प्राचार्य ने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद प्राचार्य ने उससे कहा कि तू मेरा मजाक क्यों उड़ाता है। जब छात्र ने इंकार किया तो प्राचार्य गुस्से में आकर थप्पड़ों से मारपीट करने लगे। इससे उसके गाल और पीठ पर चोटें आईं।

    अन्य छात्रों ने देखा पूरा घटनाक्रम

    छात्र सूर्या के मुताबिक, शोर मचाने पर प्राचार्य ने दरवाजा खोला, तभी मौके पर पहुंचे आरूष ओझा और आयुष यादव नामक छात्रों ने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। घबराए सूर्या ने सीधे घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। डर के कारण वह पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका, लेकिन बाद में परिवार के सहयोग से कैंट थाने पहुंचा और आरोपी प्राचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। 

    पहले भी हो चुका था विवाद

    गौरतलब है कि इस घटना को लेकर पूर्व में भी स्कूल परिसर में अभाविप कार्यकर्ताओं और पालकों ने जमकर हंगामा किया था और प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अब पीड़ित छात्र की औपचारिक शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts