PlayBreaking News

Peoples Update Special :ग्वालियर में उगाई जा रही विदेशी सब्जी ‘जुकिनी’, किसानों के लिए बनेगी फायदेमंद

ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विश्वविद्यालय में प्रयोग के तौर पर विदेशी सब्जी जुकिनी उगाई जा रही है। सेहत के लिए यह बहुत लाभकारी होती है। इसकी खेती के लिए किसानों को प्रेरित भी किया जाएगा।
Follow on Google News
ग्वालियर में उगाई जा रही विदेशी सब्जी ‘जुकिनी’, किसानों के लिए बनेगी फायदेमंद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आशीष शर्मा, ग्वालियर। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में लोगों की पसंदीदा सब्जी ‘जुकिनी’ की खेती प्रायोगिक तौर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया विश्वविद्यालय में की जा रही है। विवि प्रबंधन के अनुसार, बाद में  किसानों को इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। खीरे जैसी दिखने वाली इस सब्जी में बीटा कैरोटिन होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होती है। विवि में पॉली हाउस में अक्टूबर 2025 में इसके बीज रोपे थे, अब फसल तैयार हो चुकी है। किसान साल में तीन फसल (जनवरी से अप्रैल, अप्रैल से अगस्त,  सितंबर से दिसंबर) लेकर आय में इजाफा कर सकते हैं। इसका पौधा झाड़ीनुमा और फूल पीले निकलते हैं।  एक पौधे पर 7 से 8 फल आते हैं। जुकिनी के एक पीस की कीमत 35 से 50 रुपए तक होती है।

    पोषक तत्वों से भरपूर 

    जुकिनी विदेशों में यह पसंदीदा सब्जी मानी जाती है। इसमें विटामिन सी, मैंगनीज और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। बैक्टीरिया, वायरल इन्फेक्शन जैसी मौसम संबंधी समस्याओं से बचाने में भी यह मदद करती है। इसमें मौजूद पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करती है।

    झारखंड, बिहार में हो रही खेती

    जुकिनी का वानस्पतिक नाम कुकुरबिटा पेपो है, जो कद्दू परिवार का एक प्रकार है। ये गर्मियों की स्क्वैश के रूप में जाना जाता है। इसकी खेती यूरोप (फ्रांस, इटली, ब्रिटेन), अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में होती है। भारत में झारखंड व बिहार में इसकी खेती हो रही है।

    सेहत के लिए है लाभकारी 

    खीरे जैसी दिखने वाली इस विदेशी सब्जी में जुकिनी में एंटीऑक्सीडेंट और बीटा कैरोटिन भरपूर मात्रा में होता है, जो कि स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी है। किसान इसकी खेती करके आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

    प्रो. अरविंद कुमार शुक्ला, कुलपति, कृषि विवि ग्वालियर 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts