‘जूनियर’ के इवेंट में जेनेलिया की खूबसूरती पर फिदा हुए राजामौली, बोले- तुमने तो समय को रोक दिया है…

Follow on Google News
‘जूनियर’ के इवेंट में जेनेलिया की खूबसूरती पर फिदा हुए राजामौली, बोले- तुमने तो समय को रोक दिया है…
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Film Junior Pre Release Event। हाल ही में तेलुगु फिल्म ‘जूनियर’ का प्री-इवेंट हुआ, जिसमें एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा और मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की मुलाकात चर्चा में रही। इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    राजामौली बोले- ‘तुम बिल्कुल नहीं बदली हो’

    स्टेज पर राजामौली ने जेनेलिया की तारीफ करते हुए कहा कि जेनेलिया, तुमने तो समय को रोक दिया है। इतने साल बीत गए लेकिन तुम अब भी वैसी ही लगती हो – वही खूबसूरती, वही शालीनता।

    Uploaded media

    उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने फिल्म के सिनेमैटोग्राफर सेंथिल से पूछा कि क्या इस फिल्म में जेनेलिया का नया अंदाज देखने को मिलेगा, तो उन्होंने कहा, “जरूर मिलेगा।” राजामौली ने कहा कि वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    तारीफ सुन मुस्कुरा उठीं जेनेलिया

    राजामौली की बातें सुनकर जेनेलिया काफी खुश नजर आईं और उन्होंने मंच से ही उन्हें धन्यवाद कहा। स्टेज से उतरने के बाद भी राजामौली ने जेनेलिया से मिलकर उनकी फिर तारीफ की।

    Uploaded media

    2004 में राजामौली के साथ कर चुकी हैं काम

    जेनेलिया और एसएस राजामौली की जोड़ी पहले भी साथ काम कर चुकी है। दोनों ने साल 2004 में फिल्म ‘सई’ में साथ काम किया था। यह फिल्म हिट रही थी और इसे चार नंदी अवॉर्ड भी मिले थे।

    फिर से तेलुगु सिनेमा में वापसी

    जेनेलिया ने लंबे ब्रेक के बाद फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ से बॉलीवुड में वापसी की है। अब वे फिल्म ‘जूनियर’ से तेलुगु सिनेमा में भी कमबैक कर रही हैं। 18 जुलाई को रिलीज हुई ‘जूनियर’, राधाकृष्ण रेड्डी के डायरेक्शन में बनी है। इसमें जेनेलिया के साथ किरीटी रेड्डी, श्री लीला और वी. रविचंद्रन भी अहम भूमिका में हैं।

    बहुभाषी स्टार हैं जेनेलिया

    बता दें कि जेनेलिया सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वे अपनी सादगी और प्यारी मुस्कान के लिए जानी जाती हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts