Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

FIFA World Cup 2026 :वर्ल्डकप फाइनल में प्लेयर्स की झड़प पर फीफा का बड़ा एक्शन, खिलाड़ियों पर लग सकता है बैन!

मैच के बाद हुई इस घटना को FIFA ने गंभीरता से लिया है। फुटबॉल की सबसे बड़ी संस्था ने साफ कर दिया है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, FIFA की डिसिप्लिनरी कमेटी ने इस मामले की जांच के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया है।
वर्ल्डकप फाइनल में प्लेयर्स की झड़प पर फीफा का बड़ा एक्शन, खिलाड़ियों पर लग सकता है बैन!
फीफा वर्ल्ड कप में झड़प करने वाले खिलाड़ियों पर एक्शन की तैयारी में फीफा

स्पोर्ट्स डेस्क। FIFA World Cup 2026 के फाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी। लेकिन आखिर में स्पेन ने बाजी मार ली। इस हार के साथ ही अर्जेंटीना और उसके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया। मैच खत्म होने के बाद स्पेन के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने लगे, जबकि अर्जेंटीना के खिलाड़ी हार से काफी निराश दिखाई दिए।

मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी झड़प

फाइनल खत्म होने के बाद मैदान पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी आपस में भिड़ गए और माहौल काफी गर्म हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जेंटीना के लिएंड्रो परेडेस की स्पेन के एरिक गार्सिया और रोड्री के साथ बहस हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इसके अलावा थियागो अल्माडा की भी स्पेन के मिडफील्डर गावी से कहासुनी हुई। मामला बढ़ता देख दोनों टीमों के कोच और स्टाफ बीच में आए और खिलाड़ियों को शांत कराया।

Twitter Post

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: फाइनल हार के बाद अर्जेंटीना में बवाल, सड़कों पर हिंसा, मैदान पर भी भिड़े खिलाड़ी

FIFA ने शुरू की जांच

मैच के बाद हुई इस घटना को FIFA ने गंभीरता से लिया है। फुटबॉल की सबसे बड़ी संस्था ने साफ कर दिया है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, FIFA की डिसिप्लिनरी कमेटी ने इस मामले की जांच के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया है। अगर जांच में कोई खिलाड़ी दोषी पाया जाता है, तो उस पर कम से कम 3 मैचों का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। यानी आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कुछ खिलाड़ियों को बाहर भी बैठना पड़ सकता है।

Featured News

कई खिलाड़ियों पर लगे गंभीर आरोप

अर्जेंटीना के लिएंड्रो परेडेस पर स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया की गर्दन पकड़ने का आरोप है। वहीं अर्जेंटीना के नाहुएल मोलिना पर स्पेन के कप्तान रोड्री की ओर मुक्का चलाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। इसके अलावा निकोलस ओटामेंडी और रोड्री के बीच भी तीखी बहस हुई। इतना ही नहीं, अर्जेंटीना के सहायक कोच रॉबर्टो अयाला और स्पेन के खिलाड़ी दानी ओल्मो के बीच भी विवाद देखने को मिला। अब इन सभी घटनाओं की वीडियो फुटेज और मैच रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।

पहले से बढ़ गई अर्जेंटीना की मुश्किलें 

फाइनल से पहले भी अर्जेंटीना FIFA की जांच का सामना कर रहा था। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद टीम की ओर से Las Malvinas son Argentinas (माल्विनास/फॉकलैंड अर्जेंटीना का है) लिखा बैनर दिखाया गया था, जिस पर FIFA पहले से जांच कर रहा है। अब फाइनल के बाद हुई खिलाड़ियों की झड़प ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में FIFA की जांच रिपोर्ट पर सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि उसी के आधार पर खिलाड़ियों और टीम के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts