फीफा वर्ल्ड कप मोमेंट्स :मैच के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों में लड़ाई, यमाल ने मैसी को गले लगाया, फैंस की आखों में छलके आसूं

स्पोर्ट्स डेस्क। स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया, लेकिन फाइनल मुकाबले के बाद जश्न के बीच मैदान पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में स्पेन की 1-0 की जीत के तुरंत बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस घटना में अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस को रेड कार्ड दिखाया गया।
फाइनल सीटी के बाद शुरू हुआ विवाद
मैच खत्म होते ही स्पेन के खिलाड़ी अपने दूसरे विश्व कप खिताब का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान अर्जेंटीना के लिएंड्रो परेडेस की स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया से बहस हो गई। कुछ ही सेकेंड में विवाद बढ़ गया और दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परेडेस ने पहले गार्सिया को लात मारी, जिससे वह मैदान पर गिर गए। गार्सिया के उठते ही परेडेस ने उनका गला पकड़ लिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी और स्टाफ बीच-बचाव के लिए दौड़ पड़े।
यह भी पढ़ें: Football World Cup 2026 : स्पेन फुटबॉल का नया शहंशाह, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार जीता खिताब
गावी से भी भिड़े परेडेस
झगड़ा शांत कराने पहुंचे स्पेन के मिडफील्डर गावी भी परेडेस के गुस्से का शिकार बन गए। बताया गया कि गार्सिया से अलग होने के बाद परेडेस की गावी से भी कहासुनी हुई। इसके बाद उन्होंने गावी को भी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। कुछ देर तक मैदान पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि खिलाड़ियों और अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया।
परेडेस को रेड कार्ड, बढ़ सकती है सजा
इस घटना के बाद रेफरी ने लिएंड्रो परेडेस को रेड कार्ड दिखाया। इसके चलते उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है। अब फीफा की अनुशासन समिति पूरे मामले की समीक्षा करेगी। यदि जांच में परेडेस गंभीर अनुशासनहीनता के दोषी पाए जाते हैं, तो उनका निलंबन बढ़ाया भी जा सकता है।
गौरतलब है कि अर्जेंटीना पहले ही एक खिलाड़ी कम होकर खेल रही थी। टीम के मिडफील्डर एंजो फर्नांडेज को एक्स्ट्रा टाइम के दौरान रेड कार्ड मिला था, जिसके बाद अर्जेंटीना 10 खिलाड़ियों के साथ मुकाबला खेल रही थी।
सबसे पहले देखें 16 साल बाद चैंपियन बनी स्पेन की तस्वीरें
फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराने के बाद विक्ट्री सेलिब्रेट करती स्पेनिश टीम
19 साल के स्पेन के खिलाड़ी लामिन यमाल ने जीत के बाद जाहिर की खुशी
16 साल बाद ट्रॉफी जीतने के बाद स्पेनिश फैंस में दिखी गर्मजोशी, पूरा स्टेडियम लाल सागर से खिल उठा
अर्जेंटीना को 2-1 से हराने के बाद मैदान के चक्कर लगाता स्पेनिश खिलाड़ी
खिताबी भिड़ंत के बाद लेमिने यमाल ने खुद आकर मैसी को लगाया गले
कैसे जीती स्पेन
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। दोनों ओर से कई मौके बने, लेकिन कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा।
स्पेन के लिए सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। निको विलियम्स के हेडर से मिले पास को टोरेस ने शानदार तरीके से नियंत्रित किया और बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज इस शॉट को रोक नहीं सके।
2010 के बाद स्पेन ने जीता दूसरा विश्व कप
इस जीत के साथ स्पेन ने 2010 के बाद पहली बार और कुल दूसरा फीफा विश्व कप खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली स्पेनिश टीम ने फाइनल में भी संयम बनाए रखा और अतिरिक्त समय में मिले मौके का पूरा फायदा उठाकर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। हालांकि, मैच के बाद हुई हाथापाई ने इस ऐतिहासिक जीत के जश्न पर कुछ देर के लिए विवाद की छाया भी डाल दी।











