Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Football World Cup 2026 : स्पेन फुटबॉल का नया शहंशाह, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार जीता खिताब

फुटबॉल वर्ल्ड कप में स्पेन ने अर्जेंटीना को एक गोल से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
स्पेन फुटबॉल का नया शहंशाह, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार जीता खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का खिताब स्पेन ने अर्जेंटीना को एक गोल से हराकर अपने नाम कर लिया। यह दूसरा मौका है जब स्पेन ने वर्ल्ड कप जीता है। तय समय में दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इसके बाद दिए गए 30 मिनट का आधा समय बीतने के बाद भी दोनों टीम बराबर रही, लेकिन इसके दूसरे हॉफ में स्पेन ने पहला गोल कर अपने विश्व विजेता बनने पर मुहर लगा दी। 106वें मिनट में फेरन टोरेस ने  गोल दागकर स्पेन को निर्णाय बढ़त दिलाई और 1-0 से अर्जेंटीना के खिलाफ जीत दिलाई।
/img/89/1784501349775
फाइनल मुकाबले में स्पेन की टीम पूरे समय हावी रही। मेसी की टीम अर्जेंटीना 90 मिनट में एक भी शॉट नहीं लगा सकी। इसके साथ ही दुनिया के चमकते सितारे मेसी के खेल का सूर्यास्त हो गया।

अर्जेटीना पर शुरू से बनाया दबाव

गेंद पर नियंत्रण और हमलों के मामले में स्पेन ने पूरे मैच में दबदबा बनाये रखा । लियोनेल मेस्सी एंड कंपनी को उन्होंने खुलकर खेलने नहीं दिया । अतिरिक्त समय में 15 मिनट के दूसरे हाफ के शुरूआती मिनट में ही टोरेस ने बॉक्स के भीतर हवा में आई गेंद को बायें पैर से नियंत्रण में लेकर शॉट लगाया और अर्जेंटीना के गोलकीपर उसे रोक नहीं सके । एंजो फर्नांडिज को स्टॉपेज टाइम के दूसरे हाफ में दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया जिससे अर्जेंटीना को दस खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा । फर्नांडिस को स्पेन के डिफेंडर पाउ कुबारासी से खतरनाक ढंग से टकराने के कारण कार्ड मिला ।
Twitter Post

स्पेन ने लगाए 15 शॉट

स्पेन ने निर्धारित समय में 15 शॉट लगाए लेकिन अर्जेंटीना एक भी नहीं लगा सकी । स्पेन को नौ और अर्जेंटीना को सिर्फ एक कॉर्नर मिला । इसके साथ ही स्पेन पुरूष और महिला फुटबॉल विश्व कप एक ही समय पर जीतने वाला पहला देश बन गया । 48 टीमों के इस सबसे बड़े विश्व कप का यह 104वां मैच था । इसे देखने के लिए टॉम क्रूज, ब्रैड पिट, जेनिफर हडसन, डेनियल क्रेग, जेनिफर कोनोली जैसे हॉलीवुड सितारे मौजूद थे जबकि काका, जिनेदीन जिदान, डेविड बैकहम, दिदियेर ड्रोग्बा, रोनाल्डो, रोनाल्डिन्हो जैसे दिग्गज पूर्व फुटबॉलर भी दर्शक दीर्घा में थे । फाइनल से पहले 90 मिनट के समापन समारोह में जस्टिन बीबर, मैडोना, शकीरा और बीटीएच ने कार्यक्रम पेश किए ।

/img/89/1784501398668

विश्व विजेता स्पेनिश टीम को मिले 50 मिलियन डॉलर

फीफा ने विश्व विजेता स्पेनिश टीम पर रिकॉर्ड इनामी राशि की बारिश की। चैंपियन बनने पर स्पेन को 50 मिलियन डॉलर (करीब 481 करोड़ रुपए) की प्राइज मनी मिली, जो फीफा विश्व कप के इतिहास में किसी भी विजेता टीम को दी गई सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। इससे पहले 2022 विश्व कप जीतने पर अर्जेंटीना को 42 मिलियन डॉलर मिले थे। इस बार विजेता टीम की इनामी राशि में 8 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी की गई।

अर्जेंटीना को मिले 33 मिलियन डॉलर

फाइनल में हार के बावजूद अर्जेंटीना भी मालामाल हुआ। उपविजेता टीम को 33 मिलियन डॉलर (करीब 318 करोड़ रुपए) की पुरस्कार राशि मिली, जो पिछले विश्व कप की तुलना में 3 मिलियन डॉलर अधिक है। वहीं, तीसरे स्थान पर रहने वाले इंग्लैंड को 29 मिलियन डॉलर (करीब 279 करोड़ रुपए) और चौथे स्थान पर रहे फ्रांस को 27 मिलियन डॉलर (करीब 260 करोड़ रुपए) की प्राइज मनी प्रदान की गई।

फाइनल तक दोनों टीमों का दमदार सफर

स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय बनाए रखी। ग्रुप H में सात अंक जुटाकर टीम शीर्ष पर रही। इस दौरान उसने सऊदी अरब और उरुग्वे को हराया, जबकि केप वर्डे के खिलाफ मुकाबला बराबरी पर छूटा। नॉकआउट चरण में स्पेन का प्रदर्शन और भी प्रभावशाली रहा। राउंड ऑफ-32 में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराने के बाद राउंड ऑफ-16 में पुर्तगाल के खिलाफ आखिरी मिनट में गोल कर रोमांचक जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से मात देने वाली स्पेनिश टीम ने सेमीफाइनल में प्रबल दावेदार फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं, अर्जेंटीना ने भी फाइनल तक पहुंचने के लिए संघर्ष और जज्बे का बेहतरीन प्रदर्शन किया। ग्रुप J में अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन को हराकर टीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया। राउंड ऑफ-32 में केप वर्डे ने अर्जेंटीना को कड़ी चुनौती दी, लेकिन अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना ने 3-2 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। राउंड ऑफ-16 में मिस्र के खिलाफ टीम दो गोल से पीछे चल रही थी, लेकिन शानदार वापसी करते हुए 3-2 से मुकाबला जीतकर अपने चैंपियन तेवर दिखाए।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts