PlayBreaking News

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता नभा की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

नामीबिया से लाई गई थी मादा चीता नभा
Follow on Google News
कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता नभा की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

शहडोल। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां नामीबिया से लाई गई 8 साल की मादा चीता नभा की मौत हो गई है। कूनो पार्क प्रबंधन ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

एक हफ्ते पहले घायल अवस्था में मिली थी

एक हफ्ते पहले नभा अपने सॉफ्ट रिलीज बोमा (घेरा) में घायल अवस्था में मिली थी। उसके दोनों बाएं पैरों (Ulna और Fibula) में फ्रैक्चर था। माना जा रहा है कि यह चोट किसी शिकार के प्रयास के दौरान लगी थी।

नभा का पिछले एक हफ्ते से इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया और शनिवार को उसकी मौत हो गई। असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

अब भारत में बचे 30 चीते

नभा की मौत के बाद अब भारत में चीतों की कुल संख्या 30 रह गई है। कूनो नेशनल पार्क में 28 चीते हैं, जिनमें 9 व्यस्क (6 मादा और 3 नर) और 17 भारतीय जन्में शावक शामिल हैं। इसके अलावा गांधीसागर अभ्यारण में भी दो नर चीते भेजे गए हैं।

बाकी सभी चीते स्वस्थ और सक्रिय

प्रबंधन के मुताबिक बाकी सभी चीते स्वस्थ हैं और जंगल में अच्छी तरह विचरण कर रहे हैं। उन्हें कूनो का वातावरण रास आ गया है और वे अब सह-शिकारियों के साथ रहकर खुद शिकार करना भी सीख गए हैं। हाल ही में सभी चीतों को परजीवी रोधी दवाएं भी दी गई हैं। दो मादा चीते वीरा और नीरवा अपने शावकों के साथ पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts