PlayBreaking News

गुजरात : पार्सल से भेजे गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में धमाका; बाप-बेटी की मौत, 4 घायल

Follow on Google News
गुजरात : पार्सल से भेजे गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में धमाका; बाप-बेटी की मौत, 4 घायल
साबरकांठा। गुजरात के साबरकांठा जिले में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पार्सल में पहुंचाए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में गुरुवार को धमाका होने से पिता और पुत्री की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। वडाली पुलिस थाने के उप निरीक्षक जितेंद्र राबड़ी ने बताया कि घटना वेद गांव में हुई।

अज्ञात व्यक्ति देकर गया था पार्सल

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पार्सल एक अज्ञात व्यक्ति देकर गया था। जैसे ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को प्लग में लगाया गया,उसमें धमाका हो गया। जीतू वंजारा (33) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल लड़कियों को वडाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां से हिम्मतनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया।'' उन्होंने बताया कि वंजारा की 11 वर्षीय बेटी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरी बेटी और भतीजी का उपचार किया जा रहा है।

ऑटो रिक्शा पर लाया गया था पार्सल

सहायक रेजीडेंट चिकित्सा अधिकारी विपुल जानी ने बताया कि घायल लड़कियों में एक की हालत गंभीर है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया है। पीड़िता के एक परिजन ने बताया कि पार्सल ऑटो रिक्शा पर लाद कर लाया गया था। राबड़ी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि परिवार ने क्या किसी सामान का ऑर्डर दिया था। ये भी पढ़ें- दिल्ली महिला आयोग से हटाए गए 223 कर्मचारी, LG वीके सक्सेना ने दिया आदेश; स्वाति मालीवाल पर लगे ये आरोप
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts