PlayBreaking News

दिल्ली:जज ने की आत्महत्या, सफदरजंग में फंदे से लटका मिला शव

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज अमन कुमार शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Follow on Google News
जज ने की आत्महत्या, सफदरजंग में फंदे से लटका मिला शव

दिल्ली के सफदरजंग इलाके से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। न्यायिक सेवा से जुड़े जज अमन कुमार शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक उनका शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है हालांकि इसके पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से TMC को झटका: मतगणना स्टाफ पर याचिका खारिज, EC के फैसले पर मुहर

न्यायिक जगत में शोक की लहर

इस घटना के बाद न्यायिक जगत में शोक की लहर है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में ASI ने लगाई फांसी : आखिरी कॉल मंगेतर को… फिर कमरे में जाकर उठाया कदम; पुलिस मुख्यालय में मचा हड़कंप

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts