Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका के स्टील और एल्यूमीनियम टैरिफ पर ईयू का कड़ा रुख, जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी

अमेरिका के स्टील और एल्यूमीनियम टैरिफ पर ईयू का कड़ा रुख, जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी
EU-US Tariff War। यूरोपीय संघ प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि अमेरिका द्वारा स्टील और एल्यूमीनियम पर लगाए गए टैरिफ का उचित जवाब देगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले के खिलाफ 27 देशों का यह संगठन सख्त जवाबी कदम उठाएगा।

ईयू ने कहा, हम अपने आर्थिक हितों की रक्षा करेंगे

वॉन डेर लेयेन ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, "यूरोपीय संघ अपने आर्थिक हितों की रक्षा करेगा। हम अपने श्रमिकों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि टैरिफ से व्यवसायों को नुकसान होगा और उपभोक्ताओं के लिए स्थिति और भी खराब हो जाएगी।

टैरिफ सभी को पहुंचाएगा नुकसान

वॉन डेर लेयेन ने अपने बयान में यह भी कहा कि टैरिफ कर के समान हैं। यह व्यापार के लिए बुरा और उपभोक्ताओं के लिए और भी बुरा है। ईयू पर लगाए गए अनुचित टैरिफ बिना जवाब के नहीं रहेंगे, इनका दृढ़ और संतुलित जवाब दिया जाएगा।

जर्मनी ने कहा, यूरोप एकजुट होकर देगा जवाब

यूरोपीय संघ के सबसे बड़े आर्थिक शक्ति केंद्र जर्मनी ने भी इस पर कड़ा रुख अपनाया है। जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स ने संसद में कहा, "यदि अमेरिका हमें कोई और विकल्प नहीं देता है, तो यूरोपीय संघ एकजुट होकर प्रतिक्रिया देगा।" उन्होंने आगे कहा कि आखिरकार, व्यापार युद्ध दोनों पक्षों की समृद्धि को नुकसान पहुंचाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यूरोपीय संघ अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ कड़े कदम उठाता है, तो यह वैश्विक व्यापार संबंधों को प्रभावित कर सकता है। इस फैसले से यूरोपीय और अमेरिकी कंपनियों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिससे उपभोक्ताओं और व्यापारिक संस्थानों को बड़ा नुकसान हो सकता है। ये भी पढ़ें- महज 13 रन बनाते ही रोहित शर्मा बन जाएंगे ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड खतरे में !
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts