EOW Raid in Jabalpur : आय से अधिक संपत्ति के मामले में सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक के घर व कार्यालय पर छापा

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति इमलई में पदस्थ सहायक प्रबंधक पन्ना लाल उईके के कुंडम स्थित निवास पर आज सुबह EOW की टीम ने छापा मारा है। पन्ना लाल के पास आय से 218 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।
EOW को अबतक मिली संपत्ति का विवरण।[/caption]
घर व दफ्तर में EOW की दबिश
आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) जबलपुर एस.पी देवेंद्र सिंह ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि पन्ना लाल उईके के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने अपनी नौकरी के दौरान आय से कई गुना ज्यादा धन व बेनामी संपत्ति बनाई है। इसी को आधार बनाते हुए सोमवार सुबह उईके के घर व दफ्तर पर दबिश दी गई। पन्ना लाल के कुंडम तहसील स्थित जमगांव और आदिम जाति सेवा सहकारी समिति इमलाई के कार्यालय में सर्च ऑपरेशन जारी है। [caption id="attachment_39041" align="aligncenter" width="300"]
EOW को अबतक मिली संपत्ति का विवरण।[/caption]




















