विजय देवरकोंडा ने लॉन्च किया स्किनकेयर ब्रांड ‘Unhype’, बोले- यंग इंडिया के लिए बनाया आसान और अफोर्डेबल

साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा ने स्किनकेयर की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने नया फंक्शनल स्किनकेयर ब्रांड ‘Unhype’ लॉन्च किया है। खास बात यह है कि विजय इस ब्रांड के सिर्फ प्रमोशनल फेस नहीं हैं, बल्कि उन्होंने इसे को-फाउंड और को-बिल्ड किया है। ब्रांड का उद्देश्य खासतौर पर यंग इंडिया के लिए रोजाना की स्किनकेयर को आसान, असरदार और किफायती बनाना है।
सिर्फ चेहरा बनने के बजाय ब्रांड बनाने में रहे शामिल
विजय देवरकोंडा के मुताबिक, करीब एक साल पहले उनकी मुलाकात एक ऐसी टीम से हुई, जिसके पास अपनी R&D और मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज थीं। उन्हें टीम की यह बात सबसे ज्यादा पसंद आई कि वह विजय को सिर्फ ब्रांड का चेहरा नहीं, बल्कि इसे बनाने की पूरी प्रक्रिया में शामिल करना चाहती थी। इसके बाद विजय ने टीम के साथ मिलकर कई महीनों तक प्रोडक्ट्स की फॉर्मूलेशन पर काम किया। उन्होंने अलग-अलग फॉर्मूलेशन को टेस्ट किया और उन्हें बेहतर बनाने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
9 महीने तक खुद इस्तेमाल किए प्रोडक्ट्स
विजय ने बताया कि उन्होंने ब्रांड के प्रोडक्ट्स को करीब नौ महीने तक खुद अपनी स्किन पर इस्तेमाल और टेस्ट किया। उनका फोकस ऐसे प्रोडक्ट्स तैयार करने पर रहा, जो अच्छी क्वालिटी के होने के साथ इस्तेमाल में आसान और अफोर्डेबल भी हों। विजय का कहना है कि स्किनकेयर के आसपास मौजूद अनावश्यक हाइप को कम करके इसे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का आसान हिस्सा बनाना उनका मकसद है।
यंग इंडिया के लिए क्यों खास है ‘Unhype’?
विजय के मुताबिक, स्किनकेयर को मुश्किल या बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स वाली प्रक्रिया बनाने के बजाय इसे सरल रखा जाना चाहिए। उनका लक्ष्य है कि लोग कम उम्र से ही अपनी रोजाना की स्किनकेयर रूटीन पर ध्यान देना शुरू करें। ‘Unhype’ के जरिए विजय ऐसे प्रोडक्ट्स पेश करना चाहते हैं, जिन्हें रोजाना इस्तेमाल करना आसान हो और जो ज्यादा से ज्यादा लोगों की पहुंच में हों।
को-फाउंडर के तौर पर नई भूमिका
‘Unhype’ के लॉन्च के साथ विजय देवरकोंडा अब एक नए बिजनेस वेंचर में को-फाउंडर की भूमिका निभा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में उनकी व्यक्तिगत भागीदारी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में इनवॉल्वमेंट इसे सामान्य सेलिब्रिटी-लेड ब्रांड से अलग बनाती है। उनका फोकस साफ है- स्किनकेयर को सिंपल, इफेक्टिव और एक्सेसिबल बनाना, बिना बेवजह की हाइप के।




















