पटना में फिर दिखेगा कालीन भैया का भौकाल, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के प्रमोशन में पहुंचेंगे पंकज त्रिपाठी

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के प्रमोशन के लिए पंकज त्रिपाठी यानी कालीन भैया 22 अगस्त को पटना पहुंचेंगे। उनके साथ अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार भी प्रमोशन करेंगे। ट्रेलर और ‘दो नंबरी’ गाने को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पटना में फिर दिखेगा कालीन भैया का भौकाल, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के प्रमोशन में पहुंचेंगे पंकज त्रिपाठी
Mirzapur: The Movie

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला। ट्रेलर में गद्दी की जंग, दमदार किरदारों और ‘मिर्जापुर’ की दुनिया की झलक ने फिल्म को लेकर बज और बढ़ा दिया है।

पटना आएंगे पंकज त्रिपाठी और स्टारकास्ट

फिल्म के प्रमोशन के लिए अब स्टारकास्ट पटना पहुंचने वाली है। 22 अगस्त 2026 को पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार पटना का दौरा करेंगे। पंकज त्रिपाठी के फैंस उन्हें एक बार फिर कालीन भैया के अंदाज में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म की टीम के पटना पहुंचने से प्रमोशन को लेकर भी जबरदस्त माहौल बनने की उम्मीद है।

लखनऊ में भी हुआ था प्रमोशन

इससे पहले फिल्म की स्टारकास्ट 11 अगस्त को लखनऊ पहुंची थी। अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार ने वहां फिल्म का प्रमोशन किया और मीडिया से बातचीत की। ‘मिर्जापुर’ की कहानी और इसकी दुनिया का उत्तर प्रदेश से खास कनेक्शन रहा है। यही वजह है कि लखनऊ में फिल्म का प्रमोशन टीम के लिए खास रहा।

ट्रेलर के बाद बढ़ा फिल्म का बज

फिल्म के ट्रेलर में ‘मिर्जापुर’ की वही पुरानी दुनिया, सत्ता की लड़ाई और किरदारों के बीच टकराव देखने को मिला है। इसके अलावा फिल्म के पहले गाने ‘दो नंबरी’ को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर और गाने की सफलता के बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Entertainment

ये स्टार्स आएंगे नजर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान जैसे कलाकार नजर आएंगे।

4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts