PlayBreaking News

42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना,बेटे को दिया जन्म, शेयर किया पोस्ट

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म देने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की। पति वरुण बंगेरा के साथ पहले बच्चे का स्वागत करने पर स्मृति ईरानी, सोनू सूद समेत कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें ढेरों बधाइयां दी हैं।
Follow on Google News
बेटे को दिया जन्म, शेयर किया पोस्ट
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने बेटे को दिया जन्म।

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। लंबे समय से उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा हो रही थी और अब गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी की जानकारी खुद करिश्मा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी खुशखबरी 

करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि गुरु पूर्णिमा के पावन दिन उनके बेटे ने इस दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपने बेटे का स्वागत करते हुए लिखा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। पोस्ट पर उन्होंने तारीख 29 जुलाई 2026 भी लिखी और अपने पति वरुण बंगेरा के साथ इस खुशी को शेयर किया।

सेलेब्स और फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएं

करिश्मा की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस के साथ-साथ कई टीवी और बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता और अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई, भगवान अपनी कृपा बनाए रखें'। वहीं अभिनेता सोनू सूद और अभिनेत्री सोनल चौहान ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा आमिर अली, स्टेबिन बेन, जैस्मीन भसीन, मोनालिसा, वामिका गब्बी, अमृता खानविलकर और महीप कपूर सहित कई सेलेब्स ने भी करिश्मा और वरुण को बधाई दी।

यह भी देखें: देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में आया हार्ट अटैक, लंदन में ली अंतिम सांस

सोशल मीडिया पर रहीं एक्टिव

करिश्मा तन्ना अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहीं। वह अक्सर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थीं। उनके फैंस भी इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब बेटे के जन्म के साथ उनके जीवन का एक नया चैप्टर शुरू हो गया है।

2022 में हुई थी वरुण बंगेरा से शादी

करिश्मा तन्ना ने फरवरी 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से मुंबई में शादी की थी। शादी के चार साल बाद दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। 42 साल की उम्र में मां बनने के बाद करिश्मा और वरुण के परिवार में खुशी का माहौल है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts