Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू, H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित पाए गए हैं। शूटिंग के लिए रांची समेत कई जगहों की यात्रा के बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। इमरान इन दिनों ‘अवारापन 2’ की सफलता को लेकर भी चर्चा में हैं।
इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू, H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव
इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित हो गए हैं। हाल ही में शूटिंग के सिलसिले में रांची समेत कई जगहों की यात्रा के बाद उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। इसके बाद उन्होंने H1N1 का टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

शूटिंग के लिए कर रहे थे लगातार यात्रा

इमरान हाशमी काम के सिलसिले में लगातार यात्रा कर रहे थे। वह हाल ही में रांची भी गए थे। वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत कई दिनों तक ठीक नहीं रही। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों की सलाह पर टेस्ट कराया। रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। खबर लिखे जाने तक इमरान हाशमी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

'अवारापन 2' को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'अवारापन 2' को लेकर चर्चा में हैं। साल 2007 में आई फिल्म 'अवारापन' के इस सीक्वल को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हाल ही में इमरान हाशमी अपनी को-स्टार दिशा पाटनी के साथ मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग में अचानक पहुंचे थे। इंटरवल के दौरान दोनों ने दर्शकों से बातचीत की और फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स पर अपनी खुशी जाहिर की।

Emraan Hashmi

इमरान ने फैंस से कहा- 'सेकंड हाफ बेहतर है'

स्क्रीनिंग के दौरान इमरान हाशमी ने दर्शकों से कहा कि यह फिल्म मेकर्स से ज्यादा फैंस की है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से वे वापस आए हैं और इस बार कहानी में ज्यादा एक्शन और इमोशन जोड़े गए हैं। जब एक फैन ने फिल्म के सुपरहिट होने की बात कही तो इमरान ने जवाब दिया, 'फिल्म अभी बाकी है, सेकंड हाफ बेहतर है।'

'अवारापन 3' का भी दिया हिंट

इमरान हाशमी ने फिल्म की अगली कड़ी को लेकर भी संकेत दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को पूरी फिल्म पसंद आएगी। इसके साथ ही उन्होंने 'अवारापन 3' के जल्द आने की उम्मीद भी जताई।

क्या है 'अवारापन 2' की कहानी?

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी 'अवारापन 2' को विशाल फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। कहानी में एक इंटरपोल अधिकारी शिवम से अगवा किए गए बच्चों को बचाने के मिशन में मदद मांगता है। फिल्म में चाइल्ड ट्रैफिकिंग, बदला और प्रायश्चित जैसे मुद्दों को दिखाया गया है। फिल्म में दिशा पाटनी ने जारा का किरदार निभाया है, जबकि शबाना आजमी नफीसा के रोल में हैं। फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट में सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और पूरन गब्बी भी शामिल हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts