भोपाल। पेट्रोल, रसोई गैस की उलझन के साथ ही अब मप्र के लोगों को बिजली के लिए अपनी जेबें ज्यादा हल्की करनी होंगी। बिजली का यह झटका लोगों को तब लगा है, जब रसोई गैस के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं। अब प्रदेश में बिजली 4.80 फीसदी महंगी हो गई है। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2026-27 का बिजली टैरिफ सोमवार को घोषित किया।

बिजली रेट्स की यह वृद्धि पिछले वर्ष में हुए घाटे को पूरा करने के लिए की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में बिजली कंपनियों को 6,044 करोड़ का नुकसान हुआ। कंपनियों ने आयोग से इस घाटे को रिकवर करने की अनुमति मांगी थी। पिछले वर्ष बिजली दरों में 3.46 फीसदी की वृद्धि की गई थी।
खबर अपडेट हो रही है...