IPL 2026 सेकंड फेज का शेड्यूल जारी हुआ :13 अप्रैल से 24 मई तक 50 मुकाबले, 8 डबल हेडर शामिल

13 अप्रैल से 24 मई तक 50 मुकाबले, 8 डबल हेडर शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। गुरुवार यानी आज टूर्नामेंट के दूसरे फेज का शेड्यूल ऑफिशियल रूप से जारी कर दिया गया है। IPL कमेटी ने शाम 6 बजे सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। इनसे सबसे ज्यादा निगाहें सबसे बेहतरीन और सफल फ्रेंचाइजी में शामिल MI और चेन्नई के बीच होगी।

    12 अलग- अलग वेन्यू पर 50 मैच

    दूसरा चरण 13 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक चलेगा, जिसमें कुल 12 वेन्यू पर 50 मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान 8 डबल हेडर भी होंगे, यानी एक ही दिन में दो मैच आयोजित किए जाएंगे। दोपहर के मुकाबले 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे से खेले जाएंगे।

    कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे

    इस बार पूरे टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज में 70 मुकाबले होंगे, जबकि प्लेऑफ में 4 मैच खेले जाएंगे। पहले ऐसी खबरें थीं कि मैचों की संख्या बढ़ाकर 84 की जा सकती है, लेकिन बोर्ड ने इसे बरकरार रखा है। फाइनल मुकाबला 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाएगा, हालांकि प्लेऑफ मैचों के वेन्यू का ऐलान अभी बाकी है।

    RCB का दूसरा होम वेन्यू बना रायपुर

    डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन रायपुर को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। टीम यहां 2 मुकाबले खेलेगी, जबकि बाकी घरेलू मैच बेंगलुरु में होंगे। जहां लीग से पहले RCB के सामने होम ग्राउंड को लेकर चिंता बनी थी जिसमें टीम ने मुंबई से भी इस बारे में बात की थी। हालांकि मुंबई ने इसे देने से मना कर दिया था। 

    यह भी पढ़ें: IPL 2026 : KKR में अब नहीं दिखेगी जर्सी नंबर 12, दिग्गज के सम्मान में फ्रेंचाइजी ने रिटायर की, इमोशनल हुए रसेल...

    MI vs CSK पर सबकी नजर

    IPL की दो सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इस फेज में दो बार आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच पहला मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा 2 मई को चेन्नई में होगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

    SRH vs RR से दूसरा चरण की शुरुआत

    दूसरे चरण की शुरुआत 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद में मुकाबले से होगी। लीग स्टेज के आखिरी दिन भी दो मुकाबले होंगे दोपहर में मुंबई और राजस्थान आमने-सामने होंगे, जबकि शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। 

    यह भी पढ़ें: IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील? 30 लाख में बिकने वाला खिलाड़ी बना RCB का ‘बॉस’! कौन हैं आर्यमन बिड़ला?

    न्यू चंडीगढ़ में भी होगी भिड़ंत

    पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जिसमें धर्मशाला में तीन मुकाबले शामिल हैं। वहीं राजस्थान जयपुर में 4 होम मैच खेलेगी। जैसे-जैसे लीग स्टेज आगे बढ़ेगा, प्लेऑफ की रेस और रोमांचक होती जाएगी। टॉप-4 में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

    फिलहाल प्लेऑफ शेड्यूल का इंतजार है, जिसे BCCI जल्द जारी कर सकता है। फैंस को इस बार भी हाई-वोल्टेज क्रिकेट का पूरा मजा मिलने वाला है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts