PlayBreaking News

High Court News : जज को भाजपा विधायक द्वारा फोन करने की कोशिश के मामले पर  दो अप्रैल को होगी सुनवाई

भाजपा विधायक संजय पाठक पर कार्रवाई को लेकर दाखिल हुई है याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होगी। इसके अलावा गैंगस्टर रज्जाक के मामले में भी सुनवाई टल गई।
Follow on Google News
जज को भाजपा विधायक द्वारा फोन करने की कोशिश के मामले पर  दो अप्रैल को होगी सुनवाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। कटनी के भाजपा विधायक संजय पाठक द्वारा हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश के मामले पर सुनवाई 2 अप्रैल तक के लिए टल गई है। गुरुवार को चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने यह निर्देश दिए। गौरतलब है कि 1 सितंबर 2025 को जस्टिस विशाल मिश्रा ने ओपन कोर्ट में खुलासा किया था कि विधायक संजय पाठक ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की है।

    डिवीजन बेंच में दाखिल हुई याचिका 

    जस्टिस मिश्रा ने मामला अपनी बेंच से हटाकर किसी अन्य बेंच में सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी विधायक संजय पाठक के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने पर आशुतोष दीक्षित की ओर से यह याचिका डिवीजन बेंच के समक्ष दाखिल की गई। बीते 17 मार्च को याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अरविन्द श्रीवास्तव व पुनीत श्रोती हाजिर हुए थे। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले पर 26 मार्च को सुनवाई करने के निर्देश दिए थे। मामले पर गुरुवार को आगे हुई सुनवाई के दौरान विधायक संजय पाठक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल खरे ने याचिका को लेकर अपनी आपत्तियां पेश कीं। बेंच ने मामले पर 2 अप्रैल को आगे सुनवाई करने के निर्देश दिए।

    रज्जाक की याचिका पर सुनवाई टली

    वहीं जबलपुर के गैंगस्टर अब्दुल रज्जाक की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई 1 अप्रैल तक के लिए टल गई है। गुरुवार को जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन की डिवीजन बेंच ने यह निर्देश दिए। इस मामले में रज्जाक ने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक के इशारे पर उसके खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है, जो खारिज किए जाने के योग्य है। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मो. अली, अधिवक्ता शारिक अकील फारूकी व राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह पैरवी कर रहे हैं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts