People's Update
Sunday, March 29, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 29, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    बिहार बोर्ड ऑफिस में हलचल शुरू, जारी हुआ रिजल्ट
    ईरान जंग पर पाकिस्तान की 3 देशों के साथ मीटिंग,सऊदी-तुर्किये-मिस्र के विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे
    बिहार: कांग्रेस के बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा JDU नेता और मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे
    BJP शासित राज्यों में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं: पुरुलिया की रैली में बोलीं CM ममता
    तमिलनाडु चुनाव 2026: विजय ने TVK उम्मीदवारों की सूची जारी की, दो सीटों से खुद मैदान में
    IDF ने तेहरान में फिर से किया हवाई हमला, कई सैन्य ठिकानों पर किया अटैक
    अमेरिकी जहाज त्रिपोली से 3500 सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे:
    मन की बात का 132वां एपिसोड शुरू, PM मोदी देशवासियों से कर रहे संवाद
    पीएम मोदी ने कहा - युद्ध के बीच अफवाहों से बचें, एकजुट होकर चुनौती का सामना करें
    बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज होगा जारी
    नेपाल में बालेन सरकार का बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार
    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना से असम के लिए रवाना
    अखिलेश यादव की रैली आज, समाजवादी पार्टी दादरी से करेगी चुनावी शंखनाद
    खाड़ी में युद्ध और भड़का, UAE ने कहा- ईरान के ड्रोन-मिसाइलों से जारी मुकाबला
    तनाव के बीच US का बड़ा कदम, 2500 मरीन लेकर नेवी जहाज मिडिल ईस्ट पहुंचा
    ब्रिटेन के डर्बी शहर में एक कार ने कई पैदल यात्रियों को कुचला
    डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका के 50 शहरों में प्रदर्शन, 'नो किंग्स' रैलियां निकाली गईं
    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में बड़े फेरबदल, मदन चौधरी बने ट्रेजरर, सुखविंदर सिंह सुक्खु को भी अहम जिम्मे
    राष्ट्रीय

    चुनाव से पहले पैसों की बारिश : 4 राज्यों ने महिलाओं पर खेला 24 हजार करोड़ का दांव, सत्ता की जंग में नया फॉर्मूला

    चुनावी राज्यों में महिलाओं को साधने के लिए 24,500 करोड़ रुपए का कैश ट्रांसफर दांव खेला गया है। तमिलनाडु, असम, केरल और पश्चिम बंगाल में योजनाओं के जरिए करोड़ों महिलाओं को सीधे पैसा दिया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसका आर्थिक असर भी सामने आने लगा है।
    Publish Date: 29 Mar 2026, 11:25 AM (IST)Updated On: 29 Mar 2026, 11:32 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      देश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, राजनीतिक दलों के बीच जनता को लुभाने की होड़ भी तेज होती जा रही है। इस बार चुनावी मैदान में सबसे बड़ा हथियार बनकर उभरी हैं महिलाओं के खाते में सीधे नकद राशि ट्रांसफर करने वाली योजनाएं। आने वाले चुनावों वाले राज्यों में से चार राज्यों-तमिलनाडु, असम, केरल और पश्चिम बंगाल ने इस रणनीति पर खुलकर दांव लगाया है।

      इन राज्यों की सरकारें मिलकर करीब 24,500 करोड़ रुपए महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर रही हैं। यह सिर्फ मौजूदा योजना नहीं, बल्कि चुनावी वादा भी है कि अगर सत्ता में वापसी होती है, तो अगले पांच साल तक यह आर्थिक सहायता जारी रहेगी। इससे साफ है कि महिला वोटर्स को साधने की यह रणनीति अब राजनीति का अहम हिस्सा बन चुकी है।

      तमिलनाडु: ‘समर पैकेज’ से सीधा फायदा

      दक्षिण भारत के तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सरकार ने महिलाओं को ‘स्पेशल समर पैकेज’ के तहत 2,000 रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। इस कदम को महंगाई और गर्मी के मौसम में राहत देने के तौर पर पेश किया गया है। साथ ही यह चुनावी रणनीति का भी हिस्सा माना जा रहा है, जिससे महिला मतदाताओं में सरकार के प्रति सकारात्मक माहौल बनाया जा सके।

      असम : बिहू बोनस से वोट बैंक पर नजर

      पूर्वोत्तर के अयम में भारतीय भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बिहू त्योहार के मौके पर महिलाओं को 4,000 रुपए का बोनस दिया है। यह पहल सांस्कृतिक भावना के साथ-साथ आर्थिक सहयोग का भी संदेश देती है। सरकार का उद्देश्य त्योहार के समय लोगों को राहत देना और साथ ही महिला वोटर्स को अपने पक्ष में मजबूत करना है।

      ये भी पढ़ें: MP Weather Update: मौसम का बड़ा पलटवार! प्रदेश में 4 दिन तक गरजेंगे बादल, तेज हवाओं का अलर्ट

      केरल : हर महीने नकद सहायता का मॉडल

      केरल की वामपंथी सरकार ने ‘स्त्री सुखम’ योजना के तहत करीब 10 लाख महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए देने की व्यवस्था की है। यह योजना लगातार आर्थिक सहायता प्रदान करने के मॉडल पर आधारित है, जिससे महिलाओं को नियमित आय का स्रोत मिल सके। इस तरह की योजनाएं लंबी अवधि में राजनीतिक समर्थन बनाए रखने का मजबूत जरिया बन रही हैं।

      पश्चिम बंगाल: सबसे बड़ा दांव

      पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत पहले से मिल रही राशि में 500 रुपए की बढ़ोतरी की है। यह योजना पहले ही 2021 के चुनाव में बड़ा गेमचेंजर साबित हो चुकी है। हालांकि, राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह योजना सरकार पर भारी वित्तीय दबाव भी डाल रही है। अनुमान है कि अगले साल इस योजना पर करीब 5,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

      कितना बड़ा है यह दांव

      चारों राज्यों में इन योजनाओं से लाभान्वित होने वाली महिलाओं की संख्या करीब 4.1 करोड़ है, जबकि कुल मतदाता 17.89 करोड़ हैं। यानी लगभग 23% वोटर्स सीधे इन नकद योजनाओं से जुड़े हुए हैं। यह आंकड़ा दिखाता है कि चुनावी रणनीति में महिलाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं।

      ये भी पढ़ें: समर शेड्यूल का असर: , नासिक, उदयपुर, जम्मू और भुवनेश्वर की डायरेक्ट फ्लाइट बंद

      देशभर में बढ़ता ट्रेंड: 15 राज्यों में कैश ट्रांसफर

      पिछले पांच वर्षों के चुनावी ट्रेंड पर नजर डालें तो साफ होता है कि महिलाओं को नकद सहायता देने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है। पहले जहां यह मॉडल केवल एक-दो राज्यों तक सीमित था, वहीं अब यह बढ़कर 15 राज्यों तक पहुंच चुका है। इन राज्यों में 13 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को हर साल लगभग 2.46 लाख करोड़ रुपए तक की नकद सहायता दी जा रही है। यह राशि इन राज्यों के कुल बजट का करीब 0.7% हिस्सा है।

      विकास बनाम नकद सहायता

      हालांकि ये योजनाएं राजनीतिक रूप से प्रभावी साबित हो रही हैं, लेकिन इनका आर्थिक असर भी सामने आने लगा है। कुछ राज्यों में नकद योजनाओं पर ज्यादा खर्च होने के कारण अन्य विकास योजनाओं पर असर पड़ रहा है। महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों को अपने बजट में कटौती करनी पड़ी है। वहीं झारखंड जैसे राज्य अपने ग्रामीण विकास बजट का बड़ा हिस्सा नकद ट्रांसफर पर खर्च कर रहे हैं।

      क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

      विकासशील समाज अध्ययन पीठ के डायरेक्टर प्रो. संजय कुमार के अनुसार अलग-अलग विचारधारा की पार्टियां चुनाव जीतने के लिए एक ही फॉर्मूला लगा रहीं हैं। जबकि सच्चाई यह है कि केवल इससे रिजल्ट नहीं बदले जा सकते। वाईएसआर कांग्रेस की सत्ताधारी पार्टी बंगाल के बाहर किसी राज्य में कैश ट्रांसफर देने वाली दूसरी सरकार थी। वो उन माताओं को भी कैश ट्रांसफर देती थी, जिनके बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। इसके बाद भी वो चुनाव हारी। राजस्थान में इंदिरा महिला सम्मान योजना भी कांग्रेस की सरकार नहीं बचा पाया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई राज्यों में ऐसी योजनाएं लागू होने के बावजूद सरकारें चुनाव हार चुकी हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि मतदाता सिर्फ आर्थिक लाभ ही नहीं, बल्कि अन्य मुद्दों को भी महत्व देते हैं।

      जहां बनीं गेमचेंजर योजनाएं

      कुछ राज्यों में ये योजनाएं चुनावी परिणामों को प्रभावित करने में सफल भी रही हैं:

      1. मध्य प्रदेश में ‘लाड़ली बहना’ योजना
      2. कर्नाटक में ‘गृह लक्ष्मी’ योजना
      3. ओडिशा में ‘सुभद्रा’ योजना
      4. महाराष्ट्र में ‘लाड़की बहिन’ योजना
      5. झारखंड में ‘मैया सम्मान’ योजना

      इन योजनाओं ने महिला वोटर्स को प्रभावित कर राजनीतिक दलों को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

      फ्री योजनाओं की भी भरमार

      नकद ट्रांसफर के अलावा कई राज्यों में अन्य मुफ्त योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। तमिलनाडु में मुफ्त फ्रिज, एजुकेशन लोन माफी और गैस सिलेंडर जैसी योजनाएं लागू हैं। केरल में पेंशन योजना के तहत 62 लाख लोगों को लाभ मिल रहा है, जिसमें राशि भी बढ़ाई गई है। पश्चिम बंगाल में बेरोजगार युवाओं के लिए पेंशन योजना पर भारी खर्च किया जा रहा है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Indian elections

      MP New State Election Commissioner

      election freebies

      Political Strategy

      women empowerment schemes

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Sona Rajput
      By Sona Rajput

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      ‘लेडी सिंघम’ अंशिका वर्मा आज संभल SP बिश्नोई संग लेंगी फेरे

      जांबाज IPS अफसरों की शादी!‘लेडी सिंघम’ अंशिका वर्मा आज संभल SP बिश्नोई संग लेंगी फेरे

      लव लेटर भेज शादी तक सोच डाली !

      AI वाले लड़के पर आया 84 साल की दादी का दिल,लव लेटर भेज शादी तक सोच डाली !

      इस्लामाबाद में 3 देशों की बैठक, पाकिस्तान निभा रहा अहम रोल

      ईरान जंग पर सुलह की कोशिश तेज:इस्लामाबाद में 3 देशों की बैठक, पाकिस्तान निभा रहा अहम रोल

      इंदौर-खंडवा मार्ग की सुरंगों में दिखेंगे देवी-देवता के चित्र

      सफर में मिलेगा आध्यात्म का संग: इंदौर-खंडवा मार्ग की सुरंगों में दिखेंगे देवी-देवता के चित्र

      कार पर एयरस्ट्राइक से 3 की मौत, IDF ने जारी किया वीडियो

      लेबनान में पत्रकारों पर इजरायली हमला:कार पर एयरस्ट्राइक से 3 की मौत, IDF ने जारी किया वीडियो

      ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का ये नजारा वायरल

      महिला ने CM को 'लगाया गले, दिया चुम्मा'!‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का ये नजारा वायरल

      न चाकू, न औजार… दांतों से गाजर को बना देती है कमाल की मूर्ति!

      न चाकू, न औजार… दांतों से गाजर को बना देती है कमाल की मूर्ति!

      शादीशुदा पुरुषों का लिव-इन में रहना अपराध नहीं! जानें पूरा मामला

      अदालत का शॉकिंग फैसला:शादीशुदा पुरुषों का लिव-इन में रहना अपराध नहीं! जानें पूरा मामला

      हत्याकांड का आज होगा सीन रिक्रिएशन, आरोपियों को मौके पर ले जाएगी पुलिस

      इंदौर हिट एंड रन हत्याकांड का आज होगा सीन रिक्रिएशन, आरोपियों को मौके पर ले जाएगी पुलिस

      मौसम का बड़ा पलटवार! प्रदेश में 4 दिन तक गरजेंगे बादल, तेज हवाओं का अलर्ट

      MP Weather Update:मौसम का बड़ा पलटवार! प्रदेश में 4 दिन तक गरजेंगे बादल, तेज हवाओं का अलर्ट

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....