PlayBreaking News

भारत- UAE के बीच LPG सप्लाई पर समझौता :मोदी बोले UAE मेरा दूसरा घर, अबू धाबी में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

बैठक के दौरान UAE ने भारत में बड़े निवेश का भी ऐलान किया। UAE की ओर से भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में करीब 5 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की गई है।  
Follow on Google News
मोदी बोले UAE मेरा दूसरा घर, अबू धाबी में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

दुबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट भी किया। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा की।

LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता

भारत और UAE के बीच LPG सप्लाई को लेकर बड़ा समझौता हुआ है। माना जा रहा है कि इस समझौते से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और भविष्य में ईंधन आपूर्ति को लेकर स्थिरता बनी रहेगी। इसके अलावा दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और गुजरात के वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े कई अहम समझौता ज्ञापनों (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए।

यह भी पढ़ें: बीजिंग : ट्रंप बोले- चीन होर्मुज खुलवाने के पक्ष में, ईरान ने जहाजों के लिए नए प्रोटोकॉल बनाए, BRICS देशों से कहा अमेरिका का अपमान करें

UAE करेगा 5 अरब डॉलर का निवेश

बैठक के दौरान UAE ने भारत में बड़े निवेश का भी ऐलान किया। UAE की ओर से भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में करीब 5 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की गई है।  

PM मोदी- होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित रहना जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE दौरे के दौरान पश्चिम एशिया के हालात और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया। अबूधाबी में UAE के राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद मोदी ने कहा कि भारत चाहता है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित बना रहे।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध का असर पूरी दुनिया पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में समुद्री व्यापार मार्गों और ऊर्जा आपूर्ति का सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है।

Breaking News

संवाद और कूटनीति ही समाधान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने का पक्षधर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन हर देश के लिए जरूरी है।

मोदी ने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी देशों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत हर परिस्थिति में UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी रहेगा।

यह भी पढ़ें: बीजिंग : ट्रंप बोले- चीन होर्मुज खुलवाने के पक्ष में, ईरान ने जहाजों के लिए नए प्रोटोकॉल बनाए, BRICS देशों से कहा अमेरिका का अपमान करें

UAE पर हमलों की कड़ी निंदा

प्रधानमंत्री मोदी ने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि UAE को जिस तरह निशाना बनाया गया, वह किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए UAE सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की सराहना की। मोदी ने कहा कि कठिन समय में UAE में रह रहे भारतीय समुदाय की जिस तरह देखभाल की गई, वह बेहद सराहनीय है।

ऊर्जा और सुरक्षा पर कई बड़े समझौते

दौरे के दौरान भारत और UAE के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और गुजरात के वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े कई MoU पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक में दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर भी विस्तार से चर्चा की।

UAE ने भारत में निवेश का किया ऐलान

UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि इससे भारत-UAE आर्थिक साझेदारी को नई मजबूती मिलेगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts