PlayBreaking News

सीधी में बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
सीधी में बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद सनसनी फैल गई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो आरोपियों ने शराब पिलाकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सीधी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने महिला के गुप्त अंगों को चोट भी पहुंचाई है। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, महिला का कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। ये भी पढ़ें- सीधी : मां ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे मासूम; जानें पूरा मामला

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच करते हुए सबूत जुटा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को पहले से जानते थे। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts