PlayBreaking News

सीधी : मां ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे मासूम; जानें पूरा मामला

Follow on Google News
सीधी : मां ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे मासूम; जानें पूरा मामला
मध्यप्रदेश के सीधी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मां ने अपने तीन बच्चों को जहर दिया, फिर खुद भी खा लिया। मां सहित तीनों बच्चों की हालत बिगड़ते देख परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला के पिता ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ये घटना सीधी जिले के तरका (झरिया) गांव की है। जहां रहने वाली निर्मला नाम की महिला की शादी 10 जून 2017 को लीलामणि नाम के शख्स के साथ हुई थी। बता दें कि शादी के बाद ही सास, ननद व पति लीलामणि द्वारा उसे दहेज में 60 हजार रुपए और बाइक नहीं लाने पर प्रताड़ित किया जाता था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने 21 जुलाई को महिला थाना में शिकायती आवेदन दिया। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों में आपसी सुलह कराई थी। लेकिन, कुछ दिन बाद उसे फिर प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला थाना में दिए गए शिकायती आवेदन के अनुसार, ससुरालवाले लगातार उसे प्रताड़ित कर उसके साथ अक्सर मारपीट करते थे। इसके साथ ही दूसरी शादी कर लेने की धमकी देते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया था। ये भी पढ़ें- इंदौर : दुबई जा रहे यात्री के पास एयरपोर्ट पर मिले कारतूस, जानें पूरा मामला महिला का नंदोई रामकृपाल जायसवाल निवासी बहरी भी इन लोगों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता था और दूसरी शादी करा देने की धमकी देता था। रोजाना होने वाली इसी प्रताड़ना से तंग आकर निर्मला (मां) ने तीनों बच्चों शुभम (1 वर्षीय), समन (2 वर्षीय) और सत्यम (4 वर्षीय) के साथ खुद भी जहर खा लिया।

दो बच्चों की हालत गंभीर

महिला के दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा के गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts