People's Update
Saturday, March 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना मधुमिता राउत का निधन, 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट
    दक्षिण कोरिया फैक्ट्री हादसा: आग और धमाके के बाद 10 शव बरामद, 59 घायल
    हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी ने अदा की ईद की नमाज, मीर आलम ईदगाह में उमड़ी भीड़
    कोलकाता में ईद पर ममता बनर्जी का सियासी वॉर - ‘जो बंगाल को छेड़ेगा, बर्बाद होगा’
    टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा तय, 26 और 28 जून को होंगे T20 मुकाबले
    राज्यसभा में सोमवार को CAPFs बिल पेश करेंगे अमित शाह, सुरक्षा ढांचे पर फोकस
    हॉर्मुज संकट पर डोनाल्ड ट्रंप का दावा - रास्ता खोलना आसान, बस मदद चाहिए
    असम चुनाव में TMC की एंट्री, पहली लिस्ट में 17 उम्मीदवारों का ऐलान
    ईद की नमाज के लिए जामा मस्जिद में जनसैलाब, दिल्ली में दिखा उत्साह
    बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना ने किए हमले
    शिमला: हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे
    अगर हमारे आइलैंड पर हमला हुआ, तो निशाना बनेगा रास अल खैमाह: ईरान
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    MP में ईद-उल-फितर की रौनक :ईदगाह और मस्जिदों में जगह कम पड़ी तो सड़कों पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

    रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद मध्य प्रदेश में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई जा रही है। भोपाल के ईदगाह, ताज-उल-मसाजिद, जामा मस्जिद और मोती मस्जिद में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। प्रदेश के कई शहरों में भी नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
    Publish Date: 21 Mar 2026, 9:47 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      भोपाल। पवित्र रमजान महीने के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

      गुरुवार को चांद नजर नहीं आने के बाद भोपाल के शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने 21 मार्च को ईद मनाने का ऐलान किया था। उसी के अनुसार शनिवार सुबह ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।

      भोपाल में सुबह से ही मस्जिदों में उमड़ी भीड़

      राजधानी भोपाल में ईद की नमाज अलग-अलग समय पर शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई।

      • ईदगाह में पहली नमाज सुबह 7:30 बजे अदा हुई
      • जामा मस्जिद में 7:45 बजे नमाज हुई
      • ताज-उल-मसाजिद में 8 बजे नमाज अदा की गई
      • मोती मस्जिद में 8:15 बजे नमाज पढ़ी गई

      ताज-उल-मसाजिद में मौलाना हस्सान साहब की सरपरस्ती में खास दुआ कराई गई। नमाज में बड़ी संख्या में नमाजियों ने हिस्सा लिया और देश की खुशहाली तथा शांति के लिए दुआ मांगी।

      /img/10/1774066257608

      भीड़ इतनी कि सड़कों तक पहुंचे लोग

      ईद के मौके पर मस्जिदों में इतनी ज्यादा भीड़ रही कि कई जगह लोगों को मस्जिद के अंदर जगह नहीं मिल सकी। भोपाल के ईदगाह में कई लोग अंदर नहीं जा पाए तो उन्होंने बाहर सड़क पर ही नमाज अदा की। शहर के कई इलाकों में मस्जिदों के आसपास सड़कों तक नमाजियों की कतारें दिखाई दीं। इस दौरान पूरे शहर में ईद की रौनक देखने को मिली और लोगों के चेहरों पर त्योहार की खुशी साफ नजर आई।

      नमाज से पहले फित्रा अदा करने की अपील

      मसाजिद कमेटी की ओर से नमाज से पहले फित्रा अदा करने की अपील की गई थी। जानकारी के अनुसार, गेहूं के हिसाब से प्रति व्यक्ति लगभग 70 रुपए फित्रा तय किया गया। वहीं चांदी के भाव के आधार पर अधिकतम फित्रा करीब 1650 रुपए तक हो सकता है। फित्रा देने का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना होता है ताकि वे भी ईद की खुशी में शामिल हो सकें।

      [featured type="Featured"]

      सकलैनी जामा मस्जिद में दो जमात में नमाज

      अशोका गार्डन स्थित सकलैनी जामा मस्जिद में हर साल की तरह इस बार भी दो जमात में नमाज अदा की गई।

      • पहली नमाज सुबह 7:45 बजे
      • दूसरी नमाज 8:30 बजे

      मस्जिद कमेटी के अनुसार, यहां दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे इलाके में ईद का उत्साह और रौनक देखने को मिली।

      सुरक्षा के कड़े इंतजाम

      ईद के मौके पर शहर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। भोपाल के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि नमाज और त्योहार का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

      Your browser does not support the video tag.

      ट्रैफिक में बदलाव और डायवर्जन

      ईद के मौके पर भीड़ को देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया। सुबह 6 बजे से 11 बजे तक कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया। कुछ मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया। लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई ताकि नमाज के दौरान भीड़ और यातायात को नियंत्रित किया जा सके।

      बाजारों में भी दिखी ईद की रौनक

      ईद से पहले पुराने भोपाल के बाजार पूरी तरह सज गए थे।

      • कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़
      • मिठाई और सेवइयों की दुकानों पर खरीदारी
      • देर रात तक बाजारों में चहल-पहल

      त्योहार के चलते बाजारों में काफी रौनक रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की।

      यह भी पढ़ें: भोपाल: ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक प्लान लागू: कई रूट डायवर्ट, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

      प्रदेश के अन्य शहरों में भी ईद का उत्साह

      केवल भोपाल ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के कई अन्य शहरों में भी ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।

      मंदसौर

      मंदसौर में हजारों लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह में जुटे। यहां शहर काजी आसिफ उल्लाह ने नमाज अदा कराई।

      रतलाम

      रतलाम के लक्कड़पीठा स्थित पुरानी ईदगाह में शहर काजी अहमद अली ने विशेष नमाज कराई। इस मौके पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह देखने को मिला। महापौर प्रहलाद पटेल और अन्य जनप्रतिनिधि भी ईदगाह पहुंचे और लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

      [breaking type="Breaking"]

      भिंड

      भिंड में भी सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने देश में शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। यहां विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जामा मस्जिद पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी और भाईचारे का संदेश दिया।

      रायसेन

      रायसेन में ईदगाह पर हजारों लोग नमाज के लिए जुटे। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि कई लोग ईदगाह के बाहर सड़क पर बैठकर नमाज पढ़ते नजर आए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

      उज्जैन

      उज्जैन में भी ईद को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। यहां शहर काजी ने कहा कि, कल से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हुई और आज ईद है, यह इस बात का संदेश है कि सभी धर्मों के लोग मिलकर रहें और समाज में भाईचारा बनाए रखें।

      यह भी पढ़ें: 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद: नमाज के समय तय, फित्रा की दरें घोषित; सुन्नी और शिया मस्जिदों में अलग-अलग इंतजाम

      अलविदा जुमा का खास महत्व

      रमजान का आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमा इस्लाम में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन रमजान की विदाई का संकेत होता है और रोजेदारों को यह याद दिलाता है कि जिस तरह पूरे महीने इबादत, संयम और नेक काम किए गए, वह जीवन में हमेशा जारी रहने चाहिए।

      इस दिन कई लोग जकात और सदका अदा करते हैं, जिसे इस्लाम में पुण्य का काम माना जाता है।

      ईद का संदेश- भाईचारा और इंसानियत

      ईद-उल-फितर केवल एक धार्मिक त्योहार नहीं बल्कि भाईचारे, प्रेम और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। रमजान के महीने में रोजेदार पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर इबादत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। ईद उसी इबादत और संयम के बाद आने वाली खुशी का त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे से गले मिलते हैं, ईद की मुबारकबाद देते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Eid 2026

      Eid Ul Fitr

      namaz

      Bhopal

      Mp latest news

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      तांत्रिक अनुष्ठान में उंगली कटवाने का दावा, अशोक खरात केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा

      ‘रेपिस्ट बाबा’ से जुड़ा नाम…तांत्रिक अनुष्ठान में उंगली कटवाने का दावा, अशोक खरात केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा

      कैंपस में हंगामा

      वाराणसी में यूपी कॉलेज छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैंपस में हंगामा

      300 सट्टेबाजी ऐप-वेबसाइट्स ब्लॉक, अब तक 8400 प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई

      सरकार का डिजिटल एक्शन!300 सट्टेबाजी ऐप-वेबसाइट्स ब्लॉक, अब तक 8400 प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई

      जंग के बीच ट्रंप ने ईरानी तेल पर दी 30 दिन की राहत, ग्लोबल मार्केट में आएगा 14 करोड़ बैरल तेल

      Oil Crisis से घबराया अमेरिका?जंग के बीच ट्रंप ने ईरानी तेल पर दी 30 दिन की राहत, ग्लोबल मार्केट में आएगा 14 करोड़ बैरल तेल

      एक्ट्रेस जयाप्रदा और आशुतोष राणा ने किए दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान

      महाकाल के दरबार में फिल्मी सितारे :एक्ट्रेस जयाप्रदा और आशुतोष राणा ने किए दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान

      दुश्मन हार गया, देश एकजुटर; ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया

      ईरान युद्ध में सुप्रीम लीडर बोले:दुश्मन हार गया, देश एकजुटर; ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया

      हमले के लिए दिए अपने सैन्य बेस, होर्मुज में महायुद्ध की आहट!

      ईरान जंग में अमेरिका को मिला ब्रिटेन का साथ :हमले के लिए दिए अपने सैन्य बेस, होर्मुज में महायुद्ध की आहट!

      अमेरिकी बेस डिएगो गार्सिया पर दागी लंबी दूरी की मिसाइलें

      ईरान का अमेरिका पर बड़ा अटैक,अमेरिकी बेस डिएगो गार्सिया पर दागी लंबी दूरी की मिसाइलें

      ब्रजेश्वरी अग्निकांड: ‘चार्जिंग बनी चिता’ या खंभे की चिंगारी? जांच में सामने आया बड़ा सच, पुरानी घटनाओं से भी जुड़ती कड़ियां

      ब्रजेश्वरी अग्निकांड: ‘चार्जिंग बनी चिता’ या खंभे की चिंगारी? जांच में सामने आया बड़ा सच, पुरानी घटनाओं से भी जुड़ती कड़ियां

      चार्जिंग से चिंगारी फिर धमाका…तबाही की पूरी कहानी

      बृजेश्वरी अग्निकांड:-चार्जिंग से चिंगारी फिर धमाका…तबाही की पूरी कहानी

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....