जेन जी स्लैंग से लेकर AI तक, मरियम-वेबस्टर डिक्शनरी में आए 1,400 नए शब्द

लंदन। जेन जी की भाषा अब आधिकारिक तौर पर डिक्शनरी का हिस्सा बन गई है। मरियम-वेबस्टर ने अपनी ऑनलाइन डिक्शनरी को अपडेट करते हुए एक साथ 1,400 नए शब्दों को जोड़ा है।इस बार जिन शब्दों को जगह मिली है, वो इंटरनेट पर वायरल होने वाली भाषा, AI की दुनिया, खाने-पीने के नए ट्रेंड्स और आजकल के रिश्तों से जुड़े हैं।लिस्ट में looksmaxxing, parasocial, Rickroll, meme coin, vibe coding, AGI, cuffing season, Sunday scaries, crashout, copium जैसे शब्द हैं। साथ ही रैकून के लिए इस्तेमाल होने वाला फनी नाम trash panda भी अब डिक्शनरी में शामिल कर लिया गया है।कंपनी ने अपने ब्लॉग में बताया कि ये वो शब्द हैं जो लंबे समय से रोजमर्रा की बातचीत में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहे हैं और आज के दौर को बखूबी दिखाते हैं। मजेदार बात ये है कि इस अनाउंसमेंट वाले ब्लॉग को लिखने के लिए खुद इन्हीं नए शब्दों का सहारा लिया गया था।
इन शब्दों को सीधे इंटरनेट से उठाया
लुक्समैक्सिंग, क्रैशआउट और पैरासोशल जैसे शब्द अब डिक्शनरी में आ चुके हैं। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में वो शब्द हैं जो सीधे इंटरनेट की दुनिया से उठाए गए हैं। "लुक्समैक्सिंग" को डिक्शनरी में इस तरह बताया गया है - अपने लुक्स को बेहतर बनाने के लिए एक या कई बार, कभी-कभी हद से ज्यादा या खतरनाक तरीके अपनाना। इसी से जुड़ा एक और शब्द है ग्लो-अप, जिसका मतलब होता है किसी की शक्ल-सूरत या जिंदगी में आया बड़ा और पॉजिटिव बदलाव।डेटिंग और इमोशन्स से जुड़े शब्दों को भी इस लिस्ट में खास जगह मिली है। कफिंग सीजन को ऐसे समझाया गया है - साल का वो ठंडा वक्त जब सिंगल लोग कुछ समय साथ बिताने के लिए पार्टनर की तलाश करने लगते हैं। डिक्शनरी में इस शब्द के बनने की कहानी भी दी गई है।
AI और टेक्नोलॉजी से जुड़े शब्द भी
सिर्फ स्लैंग ही नहीं, टेक्नोलॉजी और AI की दुनिया के कई शब्दों को भी इस बार डिक्शनरी में शामिल किया गया है। इनमें AI की मदद से कंप्यूटर कोड लिखने की प्रक्रिया यानी वाइब कोडिंग, AGI यानी आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस और अनकैनी वैली जैसे शब्द शामिल हैं।इसके अलावा खाने-पीने, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े ट्रेंड्स को भी जगह दी गई है। लिस्ट में चिली क्रिस्प, बाओ, शेपवियर और कैलिफोर्निया सोबर जैसे शब्द भी हैं।मरियम-वेबस्टर के प्रेसिडेंट ग्रेगरी बार्लो ने कहा, अंग्रेजी भाषा बहुत तेजी से बदल रही है। इन बदलावों को रिकॉर्ड करना ही हमारा मिशन है, जैसा कि पिछले करीब 200 सालों से हम करते आ रहे हैं।
कुछ ऐसे हैं शब्द
• looksmaxxing: अपने शारीरिक रूप-रंग को बेहतर बनाना।
• vibe coding: एआई संकेतों या संकेतों का उपयोग करके सॉफ्टवेयर कोड लिखना।
• glow-up: शारीरिक या व्यक्तिगत स्तर पर ज़बरदस्त सुधार।
• crashout: भावनात्मक या मानसिक रूप से टूट जाना।
• Sunday scaries: आने वाले काम के हफ्ते को लेकर डर का एहसास।
• cuffing season: ठंड के महीनों के लिए थोड़े समय के साथी की तलाश है।
• parasocial: मीडिया हस्ती के साथ एकतरफा मनोवैज्ञानिक रिश्ता।
• Rickroll: किसी को धोखा देकर रिक एस्टली का म्यूज़िक वीडियो "नेवर गोना गिव यू अप" (Never Gonna Give You Up) दिखाना।
• meme coin: इंटरनेट मीम्स से प्रेरित एक क्रिप्टोकरेंसी




















