ताजा खबरराष्ट्रीय

शाहजहां शेख पर ED का एक्शन : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुबह-सुबह चार ठिकानों पर मारा छापा, जमीन हड़पने के विवाद से जुड़ा है मामला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में आज सुबह से ED की छापेमारी जारी है। पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार टीएमसी नेता शेख शाहजहां के खिलाफ जमीन हड़पने के मामले में ईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी शेख शाहजहां के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान भी हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार (14 मार्च) को शाहजहां शेख के जरिए संदेशखाली और उसके आस-पास जमीनों को कब्जाने और राशन घोटाला मामले में छापेमारी की है। इस मामले में ईडी ने पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया है।

5 जनवरी को ED अधिकारियों पर हुआ थआ हमला

5 जनवरी को पश्चिम बंगाल राशन घोटाला मामले में अकुंजीपारा स्थित शाहजहां शेख के आवास पर ED की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान ED अधिकारियों पर करीब 200 स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। इस झड़प के दौरान कई अधिकारी घायल हो गए थे।

हमले के बाद फरार हो गया था शाहजहां

ईडी ने दावा किया है कि, पश्चिम बंगाल के राशन वितरण घोटाले में करीब 10 हजार करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। ईडी ने इस मामले में सबसे पहले पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इसमें टीएमसी नेता शाहजहां शेख और बनगांव नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शंकर आद्या की भी संलिप्तता सामने आई थी। इसी के चलते ईडी की टीम 5 जनवरी को शाहजहां शेख के आवास पर छापा मारने पहुंची था, तभी वहां कुछ लोगों ने ईडी अधिकारियों पर हमला कर दिया था। हमले के बाद शाहजहां शेख फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, वह सीबीआई की हिरासत में है।

क्या है राशन घोटाला?

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) के तहत बांटे जाने वाले राशन का करीब 30 फीसद राशन बेच दिया गया। ED के मुताबिक, राशन को बेचने से जो पैसा आया, उसे मिल के मालिकों और PDS डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच बांट दिया गया। आरोप है कि कुछ सहकारी समितियों की मिली भगत से ये सब हुआ। इसके लिए चावल की मिलों के मालिकों ने किसानों के फर्जी खाते खोले और उनके अनाज के बदले उन्हें दिया जाने वाला तय MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का पैसा खुद रख लिया। जबकि सरकारी एजेंसियां, अनाज को सीधे किसानों से खरीदने वाली थीं।

जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का भी आरोप

शाहजहां शेख पर संदेशखाली में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने तक के आरोप लगे हैं। दरअसल, संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने ममता सरकार के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। यह इलाका टीएमसी के नेता शाहजहां शेख के दबदबे वाला है। शाहजहां शेख राशन घोटाले में 5 जनवरी को ईडी की छापेमारी के दौरान टीम पर हुए हमले के बाद से फरार है। उसके फरार होने के बाद 8 फरवरी से स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां शेख और उनके समर्थकों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। जिसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि, शाहजहां शेख और उसके लोग महिलाओं का यौन शोषण भी करते थे। 9 फरवरी को प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शाहजहां समर्थक हाजरा के तीन पोल्ट्री फार्मों को जला दिया। महिलाओं का दावा था कि, वे स्थानीय ग्रामीणों से जबरन छीनी गई जमीन पर बने थे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भी यहां का दौरा करने के बाद कहा था कि, संदेशखाली में स्थिति काफी गंभीर है।

ये भी पढ़ें- 55 दिन बाद शाहजहां शेख गिरफ्तार : ED टीम पर हमले के मामले में हुई गिरफ्तारी, TMC सांसद बोले- ‘BJP हमसे सीखे राजधर्म’

संबंधित खबरें...

Back to top button