Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुर्ग में पहलवानी चैंपियन बेटियों के पिता ने लगाई फांसी, कोर्ट परिसर में लटका मिला शव

दुर्ग जिले में तीन पहलवानी चैंपियन बेटियों के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार (8 अगस्त) सुबह की है। 45 वर्षीय युवराज सार्वा का शव शहर के कोर्ट परिसर में फंदे से लटकता मिला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
दुर्ग में पहलवानी चैंपियन बेटियों के पिता ने लगाई फांसी, कोर्ट परिसर में लटका मिला शव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दुर्ग जिले में तीन पहलवानी चैंपियन बेटियों के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार (8 अगस्त) सुबह की है। 45 वर्षीय युवराज सार्वा का शव शहर के कोर्ट परिसर में फंदे से लटकता मिला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

    ई-रिक्शा चलाकर करता था परिवार का पालन

    वार्ड 31 आपपुरा निवासी युवराज ई-रिक्शा चलाता था। उसके घर सिटी कोतवाली के पीछे है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम किया और शव को मर्चुरी भेज दिया। आत्महत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर रही है।

    तीनों बेटियां पहलवानी की चैंपियन

    मृतक की तीनों बेटियां पहलवानी में कई बार चैंपियन रह चुकी हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts