पत्नी पर 18 वार, बेटे पर 14…महिला ने कॉन्स्टेबल के परिवार पर किया हमला, बेटियों ने कैसे बचाई जान? जानें दुर्ग का दिल दहला देने वाला मामला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में महिला ने STF आरक्षक के घर में घुसकर उसकी पत्नी और 9 साल के बेटे की चाकू से हत्या कर दी। दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं। आरोपी महिला हिरासत में है। जानिए पूरा मामला, हमले की वजह और कैसे बेटियों ने बचाई अपनी जान।
Follow on Google News
महिला ने कॉन्स्टेबल के परिवार पर किया हमला, बेटियों ने कैसे बचाई जान? जानें दुर्ग का दिल दहला देने वाला मामला

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक की पत्नी और 9 साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घर में घुसकर किए ताबड़तोड़ चाकू से वार

जानकारी के मुताबिक, सुपेला थाना क्षेत्र की STF कॉलोनी में रहने वाले आरक्षक ललितेश यादव के घर शनिवार सुबह करीब 6:30 से 8 बजे के बीच यह वारदात हुई। आरोपी महिला घर में दाखिल हुई और उसने रीना यादव पर करीब 18 बार चाकू से हमला किया। वहीं सो रहे 9 वर्षीय बेटे आदित्य पर भी 14 वार किए गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।

बेटियों ने दिखाई हिम्मत, ऐसे बचाई जान

हमले के दौरान मां ने अपनी बेटियों को बचाने की कोशिश की। एक बेटी तानिया (11) किसी तरह घर से बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही। वहीं दूसरी बेटी नैना (12) बाथरूम में छिप गई, जिससे उसकी जान बच गई। दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। घटना के समय आरक्षक ललितेश यादव घर पर मौजूद नहीं थे। वे सुबह करीब 8 बजे रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन कराने गए थे। वे फिलहाल बीजापुर में पदस्थ हैं और 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आए हुए थे।

chhattisgarh crime news

प्रेम संबंध और विवाद की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज (25) और आरक्षक के बीच कथित संबंध थे। बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस संबंध को लेकर परिवार में तनाव बना रहता था और इसी विवाद ने इस खौफनाक वारदात का रूप ले लिया।

एक दिन पहले भी पहुंची थी आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला एक दिन पहले भी आरक्षक के घर पहुंची थी, लेकिन उस समय उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था। शनिवार सुबह वह फिर घर पहुंची और इस वारदात को अंजाम दिया।

Breaking News

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और उसके हाथ से चाकू छीन लिया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। भिलाई सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

फॉरेंसिक और CCTV जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को सील कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों और मोबाइल रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

इस घटना के बाद STF कॉलोनी के लोगों में डर का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतनी सुरक्षित मानी जाने वाली कॉलोनी में इस तरह की वारदात कैसे हो गई। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि, मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts