Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

और ज्यादा हंगामा, और ज्यादा कॉमेडी! लौट आया धड़कपुर, ‘दुपहिया’ सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज

प्राइम वीडियो ने कॉमेडी सीरीज ‘दुपहिया’ सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। धड़कपुर में मोबाइल टावर, अफवाहों और अंधविश्वास के चलते नया हंगामा शुरू होगा। गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा समेत पुराने कलाकार लौट रहे हैं, जबकि दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की नई एंट्री हुई है। सीरीज 1 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी।
और ज्यादा हंगामा, और ज्यादा कॉमेडी! लौट आया धड़कपुर, ‘दुपहिया’ सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज

प्राइम वीडियो ने अपनी चर्चित कॉमेडी सीरीज ‘दुपहिया’ सीजन 2 का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में धड़कपुर की दुनिया एक बार फिर नए विवादों, अफवाहों, अंधविश्वास और मजेदार घटनाओं से घिरी नजर आ रही है। सीजन 2 की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पहला सीजन खत्म हुआ था। इस बार भी बनवारी और उसके परिवार के सामने एक के बाद एक नई परेशानियां खड़ी होती दिखाई देंगी।

मोबाइल टावर से शुरू होगा नया बवाल

ट्रेलर के मुताबिक, बनवारी की बंजर जमीन पर नया मोबाइल टावर लगाए जाने के बाद गांव में अफवाहों और अंधविश्वास का दौर शुरू हो जाता है। इसके चलते धड़कपुर में एक बार फिर हंगामा खड़ा होता है। वहीं, रोशनी और अमावस अपनी-अपनी परेशानियों से जूझते नजर आते हैं। रोशनी अपनी SSC परीक्षा की तैयारी पूरी करने की कोशिश कर रही है, लेकिन धड़कपुर की उलझनों के बीच उसके लिए यह आसान नहीं होने वाला।

पुराने किरदारों के साथ निरहुआ की एंट्री

‘दुपहिया’ सीजन 2 में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस बार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी सीरीज की कास्ट में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में नए सीजन में कहानी के साथ नए किरदारों की एंट्री भी देखने को मिलेगी।

Entertainment

कौन बना रहा है सीजन 2?

‘दुपहिया’ सीजन 2 का निर्देशन सोनम नायर ने किया है। सीरीज का निर्माण और प्रस्तुति सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने बॉम्बे फिल्म कार्टेल LLP के बैनर तले की है। सीरीज को अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने क्रिएट किया है और कहानी व पटकथा भी दोनों ने लिखी है।

1 अक्टूबर से देख सकेंगे सीरीज

‘दुपहिया’ सीजन 2 का प्रीमियर 1 अक्टूबर 2026 से प्राइम वीडियो पर होगा। सीरीज भारत के साथ दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगी। अब देखना होगा कि धड़कपुर के लोग इस बार मोबाइल टावर, अफवाहों और नई मुसीबतों के बीच किस तरह की कहानी लेकर आते हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts