Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ratlam News : नशे में धुत टीचर ने काट दी छात्रा की चोटी, वीडियो वायरल होने पर टीचर को सस्पेंड

Ratlam News : नशे में धुत टीचर ने काट दी छात्रा की चोटी, वीडियो वायरल होने पर टीचर को सस्पेंड
रतलाम। शिक्षक दिवस के मौके पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। रतलाम के एक स्कूल में एक शराबी शिक्षक ने कैंची से छात्रा की चोटी काट दी है। वीडियो में शिक्षक हाथ में कैची लेकर छात्रा के पीछे खड़ा है। यह घटना रावटी के प्राइमरी स्कूल सेमलखेड़ी-2 में बुधवार को हुई थी, लेकिन घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया। इसके बाद संकुल प्रिंसिपल की रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

नशे में धुत टीचर हाथ में कैंची लिए दिखा

दरअसल, ये वायरल वीडियो में रतलाम जिले के आदिवासी अंचल रावटी क्षेत्र के सेमलखेड़ी गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय का है। एक सहायक शिक्षक वीर सिंह मईड़ा नशे में धुत दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह क्लास रूम में एक छात्रा के पास खड़ा है और हाथ में कैंची लेकर उसके बाल काटने की कोशिश कर रहा है। बच्ची लगातार रोए जा रही है। वहीं फर्श पर छात्रा की कटी हुई चोटी पड़ी है। इसका वीडियो गांव के ही किसी शख्स ने बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो बनाने वाला जब इस हरकत पर आपत्ति जताता है, तो टीचर बच्चों के सामने ही अपशब्द कहते हुए कहता है- जो भी करना हो कर लेना। देखें वीडियो...

जांच के लिए पहुंचे अफसर

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। इस संबंध में कलेक्टर राजेश बाथम ने वीडियो सामने आने के बाद सहायक आयुक्त (आदिम जाति) को जांच के आदेश दिए थे। जनशिक्षक और बीआरसी को जांच के लिए स्कूल भेजा गया है। उन्होंने बच्ची के बयान भी लिए। इस दौरान पीड़ित बच्ची ने अफसरों को अपनी कटी हुई चोटी भी दिखाई।

शराबी टीचर सस्पेंड

इस मामले पर संकुल प्राचार्य (क्लस्टर प्रिंसिपल) संदीप जैन ने कहा कि यह स्कूल आदिम जाति कल्याण विभाग के तहत आता है और स्कूल में करीब 50 स्टूडेंट हैं। वीडियो गुरुवार सुबह संज्ञान में आया है। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। ये भी पढ़ें- Teachers Day 2024 : ये हैं भारत के 50 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित; MP के भी टीचर्स होंगे सम्मानित
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts