
नई दिल्ली/भोपाल। भारत में हर साल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस समारोह के अवसर पर देशभर के 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित करेंगी। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा, जहां राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करेंगे। इन शिक्षकों में मध्य प्रदेश के तीन शिक्षक भी शामिल हैं।
बता दें कि शिक्षक दिवस के मौके पर हर साल शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग देश के सभी राज्यों के बेस्ट टीचर्स को चयनित करता है। इसके बाद उन टीचर्स को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इस बार देशभर के 50 टीचर्स को इस सम्मान को देने के लिए बुलाया गया है। आज शाम करीब 4 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन सभी शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।
शिक्षकों को मिलेगा ये सम्मान
इस पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए देश के 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों से टीचर्स चुने गए हैं। इस लिस्ट में 34 पुरुष और 16 महिला शिक्षक शामिल हैं। इनमें 2 दिव्यांग शिक्षक और 1 विशेष रूप से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के साथ काम करने वाले शिक्षक का नाम शामिल है। इन शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए 50,000 रुपए का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
MP के इन शिक्षकों का नाम
- दमोह लिधौरा के शासकीय स्कूल के डॉ. माधव प्रसाद पटेल राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होंगे।
- मंदसौर खजुरिया सारंग शासकीय स्कूल की शिक्षक डॉ. सुनीता गोधा को सम्मानित किया जाएगा।
- डिंडौरी जिले की जवाहर नवोदय विद्यालय की शिक्षिका सुनीता गुप्ता को सम्मान मिलेगा।
इन 50 टीचर्स को मिलेगा सम्मान
- अविनाशा शर्मा (हरियाणा)
- सुनील कुमार (हिमाचल प्रदेश)
- पंकज कुमार गोयल (पंजाब)
- राजिंदर सिंह (पंजाब)
- बलजिंदर सिंह बराड़ (राजस्थान)
- हुकम चंद चौधरी (राजस्थान)
- कुसुम लता गरिया (उत्तराखंड)
- चंद्रलेखा दामोदर मेस्त्री (गोवा)
- चंद्रेश कुमार बोलाशंकर बोरिसागर (गुजरात)
- विनय शशिकांत पटेल (गुजरात)
- माधव प्रसाद पटेल (मध्य प्रदेश)
- सुनीता गोधा (मध्य प्रदेश)
- के. शारदा (छत्तीसगढ़)
- नरसिम्हा मूर्ति एच.के. (कर्नाटक)
- द्विति चंद्र साहू (ओडिशा)
- संतोष कुमार कर (ओडिशा)
- आशीष कुमार रॉय (पश्चिम बंगाल)
- प्रशांत कुमार मारिक (पश्चिम बंगाल)
- उरफाना अमीन (जम्मू और कश्मीर)
- रविकांत द्विवेदी (उत्तर प्रदेश)
- श्याम प्रकाश मौर्य (उत्तर प्रदेश)
- डॉ. मिनाक्षी कुमारी (बिहार)
- सिकेन्द्र कुमार सुमन (बिहार)
- के. सुमा (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)
- सुनीता गुप्ता (मध्य प्रदेश)
- चारू शर्मा (दिल्ली)
- अशोक सेनगुप्ता (कर्नाटक)
- एच. एन. गिरीश (कर्नाटक)
- नारायणस्वामी आर (कर्नाटक)
- ज्योति पंका (अरुणाचल प्रदेश)
- लेफिजो अपोन (नागालैंड)
- नंदिता चोंगथम (मणिपुर)
- यांकिला लामा (सिक्किम)
- जोसेफ वनलालहरूइया सेल (मिजोरम)
- एवरलास्टिंग पिंगरोप (मेघालय)
- डॉ. नानी गोपाल देबनाथ (त्रिपुरा)
- दीपेन खानिकर (असम)
- डॉ. आशा रानी (झारखंड)
- जिनु जॉर्ज (केरल)
- के. शिवप्रसाद (केरल)
- मिडी श्रीनिवास राव (आंध्र प्रदेश)
- सुरेश कुनाती (आंध्र प्रदेश)
- प्रभाकर रेड्डी पेसरा (तेलंगाना)
- थदुरी संपत कुमार (तेलंगाना)
- पल्लवी शर्मा (दिल्ली)
- चारु मैनी (हरियाणा)
- गोपीनाथ आर (तमिल)
- मुरलीधरन रमिया
- सेथुरमन (तमिल)
- मंतैया चिन्नी बेडके (महाराष्ट्र)