PlayBreaking News

गंजबासौदा में बोले सीएम...मप्र में गरीब, युवा, किसान और महिला सभी के विकास का रोड मैप बनाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को गंजबासौदा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण भी किया। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।  
Follow on Google News
मप्र में गरीब, युवा, किसान और महिला सभी के विकास का रोड मैप बनाया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिला सभी के कल्याण के लिए योजनाओं का रोड मैप बना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की राजनीतिक धारा अलग प्रकार से चल रही है। दुनिया भारत की तरफ देख रही है।डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती पर हम इनकी जय-जयकार नहीं करेंगे तो किसकी करेंगे.., "सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया" हम तो सभी के कल्याण की बात करने वाले लोग हैं।

    Uploaded media

    32 करोड़ की लागत से बना अस्पताल

    डॉ. यादव ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम् की धरा पर प्रकृति मात्र से प्रेम करते हैं और सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प करते हैं। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश सरकार आपके सभी प्रस्तावों के साथ है। डॉ. यादव ने 40 बंदियों के लिए जेल बैरक, 32 करोड़ का हॉस्पिटल, 13 करोड़ की लागत की विभिन्न मार्गों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 85 करोड़ के 28 कामों का भूमिपूजन किया।

    Uploaded media

    एक-एक किसान को मिल रहा भावांतर का पैसा 

    डॉ. यादव ने कहा कि आज प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध है। एक-एक किसान जिसने भी पंजीयन कराया है सभी को भावांतर का पैसा मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने जो कहा है उसे केंद्र सरकार भी करेंगी और हमारी सरकार भी करेगी। नारी सशक्तिकरण योजना के माध्यम से बहने अगर कारखाने में काम करेंगी तो प्रति बहन ₹5000 सरकार बहनों को देने वाली है। उन्होंनेक हा कि युवाओं को रोजगार से जोड़कर उनकी जिंदगी बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है।

    शिवराज बोले-मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं

    कई लोग सोचते थे कि लाड़ली बहना योजना चलेगी कि नहीं चलेगी, लेकिन मैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद देना चाहता हूं, लाड़ली बहना चल रही है और हर एक वचन को पूरा करने की दिशा में आप आगे बढ़ रहे हैं। मैंने कहा था कि हजार, 1250, 1500 और बढ़ते-बढ़ते यह राशि 3000 तक पहुंचेगी तो 1500 तक तो पहुंचा दिया है। मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts