Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Diwali Rangoli Designs : इस दिवाली इन खूबसूरत रंगोली से सजाएं अपना घर, फूलों और दीयों का भी करें इस्तेमाल; देखें डिजाइन

Follow on Google News
Diwali Rangoli Designs : इस दिवाली इन खूबसूरत रंगोली से सजाएं अपना घर, फूलों और दीयों का भी करें इस्तेमाल; देखें डिजाइन
लाइफस्टाइल डेस्क। त्योहारों पर रंगोली बनाने की परंपरा भारत में काफी पुरानी है। वहीं दिवाली के दिन भी लोग अपने घरों के मुख्य दरवाजे या फिर आंगन में अलग-अलग तरह के रंगों को मिलाकर और फूलों की मदद से रंगोली बनाते हैं। हालांकि कई बार त्योहार पर हम बहुत व्यस्त रहते हैं और समय की कमी होती है। ऐसे में आप इन सिंपल रंगोली के डिजाइन से अपने घर को सजा सकते हैं। [caption id="attachment_94723" align="aligncenter" width="600"]दीये से सजी रंगोली दीये से सजी रंगोली[/caption] दिवाली पर अगर आप दीये वाली रंगोली बनाना चाहते हैं। तो आप ये डिजाइन बना सकते हैं, इससे आपके घर की शोभा बढ़ जाएगी। आप इसे किसी कोने में भी बना सकते हैं। ये देखने में बहुत खूबसूरत लगती है। [caption id="attachment_94724" align="aligncenter" width="600"] गणेश वाली रंगोली[/caption] दिवाली पर रंगोली में सबसे ज्यादा गणेश बनाए जाते हैं। आप पूजा के स्थान पर गणेश की ये रंगोली बना सकते हैं। दीपक से सजाने के बाद ये रंगोली बेहद खूसबूरत लगती है। [caption id="attachment_94725" align="aligncenter" width="600"] मोर की डिजाइन की रंगोली[/caption] दिवाली पर काफी लोग मोर की डिजाइन की रंगोली भी बनाते हैं। वहीं इसे अगर दीये के साथ सजा दिया जाए तो ये और भी खूबसूरत दिखने लगती है। आप मोर और दीये के साथ ये रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। [caption id="attachment_94727" align="aligncenter" width="600"] फूलों की रंगोली[/caption] दिवाली के दिन अगर आप गुलाल की रंगोली नहीं बनाना चाहते, तो आप फूलों की रंगोली भी बना सकते हैं। फूलों की रंगोली अच्छी लगने के साथ ही जल्दी भी बन जाती है। गेंदे के फूल और गुलाब के पत्तों के अलावा भी आप कई अलग तरह के फूलों से इस रंगोली को तैयार कर सकते हैं। [caption id="attachment_94732" align="aligncenter" width="600"] चावल और दालों से बनी रंगोली[/caption] दिवाली के दिन आप चावल और अलग-अलग तरह की दालों का इस्तेमाल करके भी रंगोली बना सकते हैं। ये अच्छी दिखने के साथ ही कुछ अलग भी लगेगी। (नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।) धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts