PlayBreaking News

Diwali 2024 : टीवी सेलेब्स ने शेयर किए अपने दिवाली प्लांस, कोई नए घर में तो कोई सेट के साथियों के साथ मनाएगा दीपावली

Follow on Google News
Diwali 2024 : टीवी सेलेब्स ने शेयर किए अपने दिवाली प्लांस, कोई नए घर में तो कोई सेट के साथियों के साथ मनाएगा दीपावली
दिवाली का त्योहार भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और टीवी सेलेब्स भी इस त्योहार को खास अंदाज में मनाते हैं। ज्यादातर सेलेब्स दिवाली को अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करते हैं। वे मिलकर दीये जलाते हैं, पटाखे चलाते हैं और स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं। कई सेलेब्स धार्मिक रस्मों को भी निभाते हैं। वे मंदिर जाते हैं, पूजा करते हैं और भगवान गणेश और लक्ष्मी की पूजा करते हैं। कई सेलेब्स बड़े पैमाने पर दिवाली पार्टियां भी आयोजित करते हैं। इन पार्टियों में उनके दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होते हैं। आइए जानते हैं कुछ टीवी सेलेब्स के दिवाली प्लांस के बारे में...

परिवार से दूर दोस्तों से करूंगा मस्ती - शगुन पांडे

कलर्स के शो ‘मेरा बलम थानेदार’ में वीर की भूमिका निभा रहे शगुन पांडे ने कहा - यह दिवाली मेरे लिए थोड़ी अलग होगी, क्योंकि मैं शूटिंग के कारण अपने परिवार से दूर रहूंगा। बचपन में, दिवाली का पूरी तरह से मतलब होता था परिवार। बहन के साथ घर को सजाना, पिता के साथ दीये जलाना और घर में बनी ढेर सारी मिठाइयां खाना। मेरी बहन और मेरे बीच हमेशा इस बात को लेकर दोस्ताना प्रतिस्पर्धा होती थी कि कौन सबसे अच्छी रंगोली बना सकता है। इस साल मुझे इसकी बहुत याद आएगी। लेकिन यह दिवाली भी खास है क्योंकि शो में मेरे किरदार को आखिरकार अपनी वर्दी वापस मिल जाएगी, जिससे यह सेट पर गर्व और जश्न का पल बन जाएगा। भले ही मैं अपने परिवार के साथ नहीं हूं, लेकिन मैं ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन अपना पसंदीदा त्योहार दोस्तों के साथ मनाऊंगा। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं!

नए घर में पहली दीपावली - अशनूर कौर

शो ‘सुमन इंदौरी’ में सुमन की भूमिका निभा रही अशनूर कौर अपने नए घर में पहली दिवाली मनाने वाली हैं। वह कहती हैं - दिवाली हमेशा पॉजिटिविटी लेकर आती है। इस साल, चूंकि मैं अपने शो सुमन इंदौरी की शूटिंग कर रही हूं, इसलिए मैं अपने नए ऑनस्क्रीन परिवार के साथ जश्न मनाने और नई यादें बनाने के लिए रोमांचित हूं। मेरे लिए, दिवाली का मतलब उन लोगों के साथ समय बिताना है जिन्हें आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। यह दिवाली तो और भी खास है, क्योंकि मैं अपने नए घर में अपनी पहली दिवाली मनाऊंगी... हम घर को दीयों से सजाएंगे, मिठाइयों का लुत्फ उठाएंगे, और उत्सव के माहौल में खो जाएंगे। मैंने बचपन में ही पटाखे फोड़ना बंद कर दिया था, इसलिए मैं प्यार और रोशनी के साथ ही पर्यावरण-अनुकूल तरीके से इस त्योहार का जश्न मनाऊंगी। हैप्पी दिवाली!

सेट पर आतिशबाजी - अंकुर वर्मा

शो ‘परिणीति’ में राजीव की भूमिका निभा रहे अंकुर वर्मा कहते हैं - जब मैं दिवाली के बारे में सोचता हूं, तो मेरे दिमाग में सबसे पहले मिठाइयां आती हैं! हर साल दिवाली के दौरान मैं अपने बचपन के दोस्तों के साथ मिलकर जश्न मनाता हूं। हम गेम्स खेलते हैं और ढेर सारा स्वादिष्ट खाना खाते हैं। मैं इको फ्रेंडली उत्सव मनाने में विश्वास करता हूं। भले ही मुझे पटाखे फोड़ना पसंद नहीं है, लेकिन परिणीति के सेट पर दिवाली सीक्वेंस सचमुच आतिशबाजी से भरा होने वाला है! मैं सभी को वह धमाकेदार ड्रामा दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता, जिस पर हमने काम किया है। सभी को सुखद और सुरक्षित दिवाली की शुभकामनाएं!

ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ मनाऊंगी दिवाली - नेहा राणा

नेहा राणा, शो ‘मेघा बरसेंगे’ में मेघा की भूमिका निभा रहीं हैं। वह कहती हैं - मुझे बचपन की वे बातें याद हैं जब मैं दीयों से घर को सजाती थी और उन गुझियों को बनाने में अपनी मां की मदद करती थी जिनकी अद्भुत सुगंध से हमारा घर भर जाता था। हर साल, मेरा परिवार साथ मिलकर विशेष लक्ष्मी पूजा करता था। यह ऐसा वक्त होता था जब मेरा पूरा कजिन गैंग साथ आता था तो हम हंसी और खुशी साझा करते थे। इस साल, जबकि मैं मेघा बरसेंगे की शूटिंग में व्यस्त हूं, मैं अपने ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ भी जश्न मनाने के लिए उत्साहित हूं। सभी को सुखी और समृद्ध दिवाली की शुभकामनाएं! (इनपुट - पल्लवी वाघेला)
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts