Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डिंडोरी:मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजपा कार्यशाला में गिनाई गईं उपलब्धियां

डिंडोरी में भाजपा ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जहां केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजपा कार्यशाला में गिनाई गईं उपलब्धियां

डिंडोरी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को कार्यकर्ताओं की एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक विकास, डिजिटल तकनीक, आधारभूत संरचना, जनकल्याण और ग्लोबल स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

जनधन और डीबीटी से बदली लाभ वितरण की व्यवस्था

सांसद कुलस्ते ने कहा कि जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को पहली बार बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया। वहीं, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों के खातों में पहुंच रहा है जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और बिचौलियों की भूमिका कम हुई है।

डिजिटल इंडिया और यूपीआई ने बदली भुगतान व्यवस्था

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान और यूपीआई व्यवस्था ने देश में डिजिटल भुगतान को नई पहचान दी है। आज गांव से लेकर शहर तक लोग मोबाइल के जरिए आसानी से लेन-देन कर रहे हैं जिससे डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

गरीबों के लिए योजनाओं का किया उल्लेख

कार्यशाला में सांसद ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।

राम मंदिर और अनुच्छेद 370 को बताया ऐतिहासिक फैसला

फग्गन सिंह कुलस्ते ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय को केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि इन फैसलों ने देश के लंबे समय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान किया है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता और धर्मगुरु के बीच बहस! बघेल बोले- शास्त्री से फ्यूल कम करने की पर्ची निकालो...

इंफ्रास्ट्रक्चर और विनिर्माण क्षेत्र में भी हुई प्रगति

सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे नेटवर्क और हवाई अड्डों के विस्तार के साथ-साथ ‘गति शक्ति’ योजना ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति दी है। वहीं ‘मेक इन इंडिया’ और पीएलआई योजनाओं के माध्यम से भारत ग्लोबल विनिर्माण केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुई है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी ने बदले चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष: पंजाब में केवल सिंह ढिल्लन को मिली कमान, जानिए कौन हैं हर्ष मल्होत्रा

कार्यकर्ताओं से योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

कार्यशाला को पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती और भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अशोक अवधिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, इंद्रावती धुर्वे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts