दिग्विजय सिंह ने कॉमेडियन कुणाल और फारुकी को भेजा शो करने का न्योता, ट्वीट कर कहा- शर्त इतनी है कि...

Follow on Google News
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुन्नवर फारूकी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल में आकर शो करने का न्योता दिया है। दरअसल, विवादित कॉमेडी के आरोप के चलते इन दोनों के शो लगातार रद्द हो रहे हैं। ऐसे में अब दिग्विजय सिंह इनके सपोर्ट में आए हैं।

दिग्गी ने ट्वीट कर दिया न्योता

दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा है कि "मैं कुणाल और मुन्नवर तुम्हारे लिए के लिए भोपाल में शो आयोजित करता हूं। सारी जिम्मेदारी मेरी होगी। शर्त एक होगी, कॉमेडी का सब्जेक्ट केवल दिग्विजय सिंह होगा। इसमें तो संघियों को एतराज नहीं होना चाहिए!! आओ डरो मत!! अपनी सुविधानुसार तारीख व समय दो। तुम्हारी सभी शर्तें मंजूर हैं।" [embed]https://twitter.com/digvijaya_28/status/1470205475148890118[/embed]

धर्म विरोधी टिप्पणियों के चलते शो हुए रद्द

दरअसल, मुन्नवर और कुणाल के कॉमेडी शोज धर्म विरोधी टिप्पणियों के चलते लगातार रद्द हो रहे हैं। पिछले 2 महीनों में मुन्नवर के 12 शो और कुणाल के लगभग 101 शो रद्द हो चुके हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द भी जाहिर किया था।

एक महीने जेल में रहे फारुकी

इस साल की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के बेटे ने फारुकी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। विधायक के बेटे ने फारुकी पर एक कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। वहीं फारुकी को एक महीने के लिए इंदौर के जेल में रहना पड़ा था। ये भी पढ़ें- ऐसा रहा हरनाज का मिस यूनिवर्स तक का सफर, खेती से जुड़ा है परिवार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts