PlayBreaking News

ये कैसी दरिंदगी... धार में महिला को सरेआम लाठी से पीटा, लोग तमाशबीन बने, आरोपी सरपंच गिरफ्तार

Follow on Google News
ये कैसी दरिंदगी... धार में महिला को सरेआम लाठी से पीटा, लोग तमाशबीन बने, आरोपी सरपंच गिरफ्तार
धार। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल धार जिले में एक महिला की सार्वजनिक रूप से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें पांच पुरुष मिलकर एक महिला को गांव के बीच खड़े होकर पीटते नजर आ रहे हैं। महिला चीखती... चिल्लाती रही, लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। महिला को पीटने वाले आरोपियों में गांव का सरपंच भी शामिल है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सरपंच का नाम नूर सिंह है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

देखें VIDEO...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। जिसमें यह देखा जा सकता है कि चार पुरुष महिला को पकड़े हुए हैं, जबकि एक पुरुष डंडे से उसकी पिटाई कर रहा है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए हैं।

महिला किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कहीं चली गई थी

पुलिस ने बताया कि, महिला की शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी है। इसके बावजूद भी वह किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कहीं चली गई थी। दोनों पक्षों में जब बातचीत हुई तो वह व्यक्ति महिला को फिर से गांव छोड़कर चला गया। महिला के लौटने पर गांव के सरपंच और अज्ञात लोगों ने सरेआम उसके साथ मारपीट की।

धार एसपी का बयान

धार SP मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। जांच में पता चला कि यह घटना धार जिले के टांडा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी। आरोपियों की पहचान करने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। महिला की पीटने वाले मुख्य आरोपी की पहचान नूर सिंह भूरिया के रूप में हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं और मामले की जांच की जा रही है।

MP में ही क्यों महिलाओं का सबसे ज्यादा उत्पीड़न - जीतू पटवारी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा- धार जिले की इस घटना ने एक बार फिर भाजपा सरकार में, महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मध्य प्रदेश, महिलाओं पर अत्याचार के मामले में पहले स्थान पर है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैग करते हुए पूछा- क्या धार की ये बहनें आपकी सरकार से यह उम्मीद कर सकती हैं कि इस घटना की जल्द और निष्पक्ष जांच होगी तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर न्याय मिलेगा ? पटवारी ने सवाल किया कि मध्य प्रदेश में ही महिलाओं का सर्वाधिक उत्पीड़न क्यों होता है ? उन्होंने पूछा- महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने में आपकी सरकार बार-बार क्यों विफल हो रही है ? केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर धार (आरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। ये भी पढ़ें- देश में एंटी-पेपर लीक कानून लागू, NEET, UGC-NET परीक्षा विवाद के बीच बड़ा फैसला, देर रात नोटिफिकेशन जारी ये भी पढ़ें- तमिलनाडु जहरीली शराब कांड : मरने वालों का आंकड़ा 53 पहुंचा, इनमें 3 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल, स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने दी जानकारी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts