धार में व्यापारी की लाश मिलने से हड़कंप, लेनदेन के सिलसिले में आया था युवक
धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र के ग्राम उखल्दा से बिछुआ मार्ग पर व्यापारी सचिन यादव की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सचिन खरगोन जिले के महेश्वर तहसील के दहिवार गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह रुपयों के लेनदेन के सिलसिले में उखल्दा आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र की उमरबन चौकी अंतर्गत ग्राम उखल्दा से बिछुआ जाने वाले मार्ग पर एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है। वह खरगोन जिले के महेश्वर तहसील के दहिवार गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
लेनदेन के सिलसिले में गांव आया था युवक
जानकारी के मुताबिक, सचिन यादव व्यापारी था और रुपयों के लेनदेन के सिलसिले में उमरबन के ग्राम उखल्दा आया था। इसके बाद सुबह परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उमरबन चौकी प्रभारी प्रकाश अलावा ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।




















