People's Update
Tuesday, April 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई
    US: मेक्सिको में एक कनाडाई महिला की गोली मारकर हत्या, पांच अन्य घायल
    लखनऊ: पिता ने 16 साल की बेटी की ली जान, दोस्त के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
    'धमकियों के बीच अमेरिका के साथ बातचीत मंजूर नहीं', ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ बोले
    अंतर्राष्ट्रीय

    ग्रीनलैंड पर ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव :डेनमार्क बोला- हमला हुआ तो बिना आदेश गोली चलाएंगे सैनिक

    ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और डेनमार्क के बीच तनाव चरम पर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य कार्रवाई की धमकी के बाद डेनमार्क ने साफ कहा है कि उसके सैनिक किसी भी विदेशी हमले की स्थिति में कमांडर के आदेश का इंतजार नहीं करेंगे। 1952 से लागू यह नियम आज भी प्रभावी है और ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख दिखाता है।
    Publish Date: 9 Jan 2026, 2:14 PM (IST)Updated On: 9 Jan 2026, 7:15 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      कोपनहेगन। अमेरिका के वेनेजुएला पर हमले के बाद वैश्विक भू-राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और डेनमार्क के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस स्वायत्त द्वीप पर सैन्य कार्रवाई और जबरन कब्जे की धमकी के बाद डेनमार्क ने बेहद सख्त रुख अपनाया है।

      डेनमार्क के रक्षा मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा है कि, अगर किसी विदेशी ताकत ने डेनिश इलाके या ग्रीनलैंड में घुसपैठ की, तो सैनिक बिना किसी कमांडर के आदेश का इंतजार किए सीधे गोली चला सकते हैं। यह बयान न केवल अमेरिका, बल्कि पूरी NATO व्यवस्था के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

      ऐतिहासिक सैन्य नियम, बिना आदेश जवाबी कार्रवाई

      डेनमार्क के रक्षा मंत्रालय ने स्थानीय अखबार Berlingske को बताया कि, यह निर्देश नया नहीं है। दरअसल, 1952 में कोल्ड वॉर के दौरान बनाए गए सैन्य नियम के तहत यह स्पष्ट किया गया था कि अगर डेनिश संप्रभुता को खतरा हो, तो सैनिकों को तुरंत कार्रवाई करनी होगी।

      इस नियम की नींव अप्रैल 1940 में पड़ी, जब नाजी जर्मनी ने अचानक डेनमार्क पर हमला कर दिया था। उस समय संचार व्यवस्था आंशिक रूप से ठप हो गई थी, जिसके कारण सेना को स्पष्ट आदेश नहीं मिल सके। उसी अनुभव से सबक लेते हुए यह नियम बनाया गया, ताकि भविष्य में सैनिक आदेश के इंतजार में निष्क्रिय न रहें। डेनमार्क का कहना है कि, यह नियम आज भी पूरी तरह लागू है और किसी भी परिस्थिति में बदला नहीं गया है।

      ग्रीनलैंड में किसे माना जाएगा हमला?

      ग्रीनलैंड में किसी गतिविधि को हमला माना जाएगा या नहीं, इसका फैसला वहां तैनात जॉइंट आर्कटिक कमांड करेगी। यही सैन्य अथॉरिटी तय करेगी कि कोई विदेशी जहाज, विमान या सैनिक गतिविधि सामान्य मौजूदगी है या डेनिश संप्रभुता के लिए सीधा खतरा। यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका ग्रीनलैंड में अपनी सैन्य उपस्थिति को और मजबूत करने की बात कर रहा है।

      [breaking type="Breaking"]

      ट्रंप की ग्रीनलैंड पर दिलचस्पी क्यों बढ़ी?

      डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार ग्रीनलैंड को खरीदने की बात कह चुके हैं। अब उनका रुख और ज्यादा आक्रामक हो गया है। ट्रंप का दावा है कि, रूस और चीन की बढ़ती सैन्य और नौसैनिक गतिविधियों के कारण आर्कटिक क्षेत्र अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद अहम बन गया है।

      ट्रंप ने हालिया बयान में कहा, ग्रीनलैंड अमेरिका की सुरक्षा के लिए जरूरी है। अगर जरूरत पड़ी, तो हम हर विकल्प पर विचार करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलीन लेविट ने भी स्वीकार किया है कि प्रशासन ग्रीनलैंड को लेकर सैन्य विकल्पों को खारिज नहीं कर रहा।

      अमेरिकी मीडिया का दावा- कब्जे की जरूरत नहीं

      हालांकि अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस मुद्दे पर अलग तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका को ग्रीनलैंड पर कब्जा करने या खरीदने की जरूरत नहीं है, क्योंकि 1951 का अमेरिका-डेनमार्क रक्षा समझौता पहले से ही अमेरिका को वहां सैन्य गतिविधियों की अनुमति देता है।

      डेनिश इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज के रिसर्चर मिकेल रुंगे ओलेसेन का कहना है कि, अगर अमेरिका सही तरीके से बातचीत करे, तो उसे ग्रीनलैंड में लगभग सब कुछ मिल सकता है, बिना जबरदस्ती किए।

      ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं

      ग्रीनलैंड की आबादी लगभग 57 हजार है, और वहां के लोगों ने अमेरिका की मंशा पर कड़ा विरोध जताया है। हालिया सर्वे में 85% ग्रीनलैंडवासियों ने अमेरिकी कब्जे का विरोध किया। ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस-फ्रेडरिक नीलसन ने दो टूक कहा कि, ग्रीनलैंड न तो बिकाऊ है और न ही किसी के दबाव में आने वाला है।

      ग्रीनलैंड को यह अधिकार भी हासिल है कि, वह भविष्य में स्वतंत्रता पर जनमत संग्रह करा सके, जिससे डेनमार्क भी अकेले फैसला नहीं ले सकता।

      [featured type="Featured"]

      डेनमार्क PM की चेतावनी

      डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने अमेरिका को बेहद सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, अगर अमेरिका किसी NATO सहयोगी देश पर सैन्य हमला करता है, तो यह NATO के अंत और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनी वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था के टूटने की शुरुआत होगी।

      उनके इस बयान के बाद ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलैंड और स्पेन समेत कई यूरोपीय देशों ने डेनमार्क के समर्थन में साझा रुख अपनाया है।

      अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान

      अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि, डेनमार्क ग्रीनलैंड को वैश्विक सुरक्षा के लिए रणनीतिक आधार के रूप में विकसित करने में असफल रहा है।

      उन्होंने कहा कि, ग्रीनलैंड सिर्फ अमेरिका के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए अहम है। मिसाइल डिफेंस में इसकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

      यह भी पढ़ें: ईरान में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन : 45 की मौत; इंटरनेट-फोन बंद, ट्रंप की चेतावनी के बाद अलर्ट पर सेना

      ग्रीनलैंड में सैन्य मौजूदगी, कौन क्या संभाल रहा है

      डेनमार्क की भूमिका

      • ग्रीनलैंड की रक्षा की जिम्मेदारी डेनमार्क के पास
      • जॉइंट आर्कटिक कमांड
      • करीब 150-200 डेनिश सैनिक और सिविलियन कर्मी
      • प्रसिद्ध सीरियस डॉग स्लेज पेट्रोल, जो बर्फीले इलाकों में निगरानी करता है

      अमेरिका की मौजूदगी

      • पिटुफिक स्पेस बेस (पहले थुले एयर बेस)
      • करीब 150-200 अमेरिकी सैनिक
      • काम: मिसाइल चेतावनी प्रणाली, स्पेस सर्विलांस और आर्कटिक निगरानी
      • ग्रीनलैंड की अपनी कोई स्वतंत्र सेना नहीं है।

      ग्रीनलैंड इतना अहम क्यों है?

      ग्रीनलैंड की अहमियत सिर्फ उसकी भौगोलिक स्थिति तक सीमित नहीं है।

      मुख्य कारण:

      • उत्तर अमेरिका और यूरोप के बीच रणनीतिक लोकेशन।
      • रूस और चीन की गतिविधियों पर नजर।
      • मिसाइल डिफेंस और रडार सिस्टम।
      • रेयर अर्थ मिनरल्स, तेल और गैस के भंडार।
      • आर्कटिक बर्फ पिघलने से नए समुद्री व्यापारिक मार्ग।

      द्वितीय विश्व युद्ध और ‘ग्रीनलैंड एयर गैप’

      दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ग्रीनलैंड के पास मौजूद एक बड़ा इलाका हवाई निगरानी से खाली था, जिसे ‘ग्रीनलैंड एयर गैप’ कहा जाता था। नाजी जर्मनी की पनडुब्बियां इसी रास्ते से गुजरकर मित्र देशों के जहाजों पर हमला करती थीं। इसी वजह से आज भी ग्रीनलैंड को वैश्विक सैन्य रणनीति का अहम स्तंभ माना जाता है।

      यह भी पढ़ें: रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा भारी? रूस के खिलाफ नया प्रतिबंध बिल, ट्रंप की मंजूरी के बाद 500% टैरिफ का खतरा

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Donald Trump

      Denmark

      Greenland Controversy

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता पर सस्पेंस, ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव

      जंग या बातचीत?पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता पर सस्पेंस, ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव

      कई महानगरों में निगम चला रहे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, यहां एक डिस्पेंसरी तक नहीं

      म्युनिसिपालिटी मॉडल में पीछे भोपाल :कई महानगरों में निगम चला रहे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, यहां एक डिस्पेंसरी तक नहीं

      रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव बोले-दबाव के चेहरे नहीं, मुखौटे होते हैं, नो प्रेशर नो डायमंड

      Civil Services Day Special :रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव बोले-दबाव के चेहरे नहीं, मुखौटे होते हैं, नो प्रेशर नो डायमंड

      पूर्व DGP अरुण गुर्टू ने कहा- ‘दबावों में फैसलों से सिविल सर्विसेज पर भरोसा कमजोर हुआ’

      Civil Services Day Special:पूर्व DGP अरुण गुर्टू ने कहा- ‘दबावों में फैसलों से सिविल सर्विसेज पर भरोसा कमजोर हुआ’

      सिमटते जंगल और बढ़ती माफिया संस्कृति, वन विभाग के सामने नई चुनौतियां

      Civil Services Day Special:सिमटते जंगल और बढ़ती माफिया संस्कृति, वन विभाग के सामने नई चुनौतियां

      मप्र के इकलौते आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल जिन्होंने 4 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया

      Civil Services Day Special :मप्र के इकलौते आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल जिन्होंने 4 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया

      मप्र के पहले IAS शरद चंद्र बेहार ने सुनाए किस्से, चयन की खबर तक नहीं छपी; स्कूटी से जाते थे मंत्रालय

      Civil Services Day Special:मप्र के पहले IAS शरद चंद्र बेहार ने सुनाए किस्से, चयन की खबर तक नहीं छपी; स्कूटी से जाते थे मंत्रालय

      अस्पताल वार्ड के बाथरूम में बंदी ने टॉवल से लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

      जबलपुर जेल में सनसनी : अस्पताल वार्ड के बाथरूम में बंदी ने टॉवल से लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

      DGCA अधिकारी मुदावथ देवुला पर रिश्वतखोरी का आरोप; CBI ने मारे छापे, केस दर्ज

      DGCA अधिकारी मुदावथ देवुला पर रिश्वतखोरी का आरोप; CBI ने मारे छापे, केस दर्ज

      ASI ने मूर्तियों-श्लोकों के साक्ष्य रखे, मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद दावा दोहराया

      भोजशाला पर हाई कोर्ट में आर-पार:ASI ने मूर्तियों-श्लोकों के साक्ष्य रखे, मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद दावा दोहराया

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....