People's Update
Monday, April 20, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, April 20, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा
    इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत
    अमेरिका संग शांति वार्ता पर कर रहे विचार, अभी कोई अंतिम फैलता नहीं: ईरानी अधिकारी
    यूएस के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और डेलीगेशन कुछ ही घंटों में इस्लामाबाद पहुंचेगा
    उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में समाजवादी छात्र संगठन ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया
    पैन कार्ड मामले में रामपुर कोर्ट ने आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला की अपीलें खारीज कीं
    राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला
    US ने ईरानी जहाज को जब्त करने से सीजफायर खतरे में, ईरान ने वार्ता से इनकार किया
    कांग्रेस कल 29 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, महिला आरक्षण-परिसीमन पर सरकार को घेरेगी
    अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस के 2 सीनियर अधिकारियों को CBI ने अरेस्ट किया
    छत्तीसगढ़ में प्लेन क्रैश, पहाड़ी से टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट
    अमेरिकी हमले में मारे गए ईरानी लेफ्टिनेंट कमांडर की 50 दिन बाद DNA टेस्टिंग से पहचान
    हिमाचल प्रदेश: सिया मर्डर केस में आरोपी विकास पटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
    ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की
    ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना
    जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के रामनगर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई
    जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, अब 23 अप्रैल को सुनवाई
    बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान के पोते हकीब खान के घर ED का छापा
    अंतर्राष्ट्रीय
    अमेरिका

    रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा भारी?रूस के खिलाफ नया प्रतिबंध बिल, ट्रंप की मंजूरी के बाद 500% टैरिफ का खतरा

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के खिलाफ सख्त प्रतिबंधों वाले बिल को मंजूरी दे दी है। इस कानून के तहत रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाया जा सकता है। भारत पर पहले से 50% टैरिफ लागू है और नया कानून पास होने पर भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर बड़ा असर पड़ सकता है।
    Publish Date: 8 Jan 2026, 10:30 AM (IST)Updated On: 9 Jan 2026, 3:55 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      वॉशिंगटन डीसी। भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में आने वाले दिनों में और तनाव देखने को मिल सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों से जुड़े एक अहम बिल को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्तावित कानून के तहत रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है।

      इस बिल का सीधा असर भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर पड़ने की आशंका है, जो यूक्रेन युद्ध के बाद रूस से सस्ता तेल खरीद रहे हैं। अगर यह कानून लागू होता है, तो भारत के लिए रूस से तेल खरीदना बेहद महंगा सौदा साबित हो सकता है।

      ट्रंप ने दी ‘Sanctioning of Russia Act 2025’ को हरी झंडी

      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘Sanctioning of Russia Act 2025’ नाम के इस बिल को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि, बुधवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से उनकी मुलाकात हुई थी, जिसमें इस बिल पर सहमति बनी। ग्राहम के अनुसार, यह बिल पिछले कई महीनों से तैयार किया जा रहा था और अब इसे अगले हफ्ते अमेरिकी संसद में वोटिंग के लिए पेश किया जा सकता है। व्हाइट हाउस से मंजूरी मिलने के बाद इस बिल के पास होने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं।

      बिल का मकसद- रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना

      इस कानून का मुख्य उद्देश्य यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना है। अमेरिका का आरोप है कि, रूस से तेल, गैस और यूरेनियम जैसे ऊर्जा उत्पादों की खरीद से मॉस्को को युद्ध जारी रखने के लिए आर्थिक मदद मिल रही है।

      अमेरिका का मानना है कि, जब तक रूस की ऊर्जा से होने वाली कमाई पर रोक नहीं लगेगी, तब तक युद्ध को रोकना मुश्किल होगा। इसी वजह से अब अमेरिका सीधे उन देशों पर कार्रवाई की तैयारी में है, जो रूस से ऊर्जा उत्पाद खरीद रहे हैं।

      500% टैरिफ का प्रावधान

      बिल के सबसे सख्त प्रावधान के अनुसार, अगर रूस शांति वार्ता में सहयोग नहीं करता या किसी समझौते का उल्लंघन करता है, तो अमेरिका को यह अधिकार मिल जाएगा कि वह रूस से तेल खरीदने वाले देशों के अमेरिकी आयात पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सके।

      भारत इस मामले में बेहद अहम भूमिका में है, क्योंकि यूक्रेन युद्ध के बाद भारत रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल रहा है। सस्ते रूसी तेल की वजह से भारत ने अपनी ऊर्जा जरूरतें पूरी कीं और घरेलू महंगाई को काफी हद तक नियंत्रित रखा। हालांकि, नया अमेरिकी कानून लागू होने की स्थिति में यही रणनीति भारत के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

      भारत पर पहले से लागू है 25% एक्स्ट्रा टैरिफ

      रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका पहले ही भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा चुका है। इसके अलावा, सामान्य आयात शुल्क को जोड़ने के बाद कई भारतीय उत्पादों पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।

      इसका असर भारत के निर्यात पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान महंगे हो गए हैं, जिससे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और निर्यातकों की प्रतिस्पर्धा कमजोर हुई है। अगर 500 प्रतिशत टैरिफ लागू होता है, तो भारत-अमेरिका व्यापार को बड़ा झटका लग सकता है।

      ट्रेड डील पर अटकी बातचीत

      भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद को सुलझाने के लिए ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन फिलहाल यह प्रक्रिया अटकी हुई है। भारत की मांग है कि-

      • कुल 50% टैरिफ को घटाकर 15% किया जाए।
      • रूस से कच्चा तेल खरीदने पर लगाई गई 25% अतिरिक्त पेनाल्टी पूरी तरह हटाई जाए।

      वहीं अमेरिका चाहता है कि भारत अपने कृषि और डेयरी सेक्टर में अमेरिकी उत्पादों के लिए ज्यादा बाजार खोले। भारत सरकार साफ कर चुकी है कि वह अपने किसानों और डेयरी सेक्टर के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी। इसी वजह से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

      भारतीय राजदूत ने की थी 25% टैरिफ हटाने की अपील

      सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने दावा किया कि, 5 जनवरी को वे भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के आवास पर गए थे। इस मुलाकात में भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। ग्राहम के अनुसार, भारतीय राजदूत ने उनसे आग्रह किया था कि वे राष्ट्रपति ट्रंप तक यह संदेश पहुंचाएं कि भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ हटाया जाए। भारत का तर्क है कि, उसने ऊर्जा सुरक्षा और घरेलू अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रूस से तेल खरीदा है।

      भारत ने 4 साल बाद घटाया रूसी तेल आयात

      इस बीच भारत ने रूस से कच्चे तेल के आयात में कमी के संकेत भी दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक-

      नवंबर में भारत का रूसी तेल आयात: 17.7 लाख बैरल प्रतिदिन था।

      दिसंबर में घटकर: 12 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया।

      आने वाले महीनों में यह आंकड़ा 10 लाख बैरल प्रतिदिन से नीचे जा सकता है।

      अमेरिकी प्रतिबंधों का दिखने लगा असर

      नवंबर 2021 के बाद यह पहली बार है, जब भारत ने रूस से तेल आयात में इतनी बड़ी कटौती की है। अमेरिका ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगाए थे।

      इन प्रतिबंधों के बाद भारतीय रिफाइनरियों के लिए रूसी तेल खरीदना और भुगतान करना मुश्किल होता जा रहा है। यही वजह है कि भारत अब वैकल्पिक स्रोतों से तेल आयात बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

      भारत-अमेरिका रिश्तों पर बढ़ेगा दबाव

      विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ‘Sanctioning of Russia Act 2025’ संसद से पास हो जाता है, तो भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव और बढ़ सकता है। इसके साथ ही वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता आएगी और मित्र देशों के बीच राजनीतिक मतभेद भी गहरे हो सकते हैं। भारत के लिए यह स्थिति ऊर्जा सुरक्षा और कूटनीतिक संतुलन के बीच एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रही है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      US India Relations

      Russian Oil

      Donald Trump

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      ASI ने मूर्तियों-श्लोकों के साक्ष्य रखे, मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद दावा दोहराया

      भोजशाला पर हाई कोर्ट में आर-पार:ASI ने मूर्तियों-श्लोकों के साक्ष्य रखे, मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद दावा दोहराया

      लाइसेन्स सस्पेंशन के आदेश को हाईकोर्ट ने किया खारिज

      लंदन टूर विवाद में तीन डॉक्टरों को बड़ी राहत!लाइसेन्स सस्पेंशन के आदेश को हाईकोर्ट ने किया खारिज

      सेमरिया के कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

      सेमरिया के कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

      आरोपी HR निदा खान को कोर्ट से राहत नहीं, 27 अप्रैल को होगा बड़ा फैसला

      नासिक TCS कांड :आरोपी HR निदा खान को कोर्ट से राहत नहीं, 27 अप्रैल को होगा बड़ा फैसला

      रुपए में स्थिरता के बाद RBI का बड़ा कदम, NDF ट्रेडिंग पर लगी रोक हटी

      Forex डीलर्स को राहत!रुपए में स्थिरता के बाद RBI का बड़ा कदम, NDF ट्रेडिंग पर लगी रोक हटी

      कैपिटल गेन्स टैक्स से कैसे पाएंगे राहत, सैलरी क्लास के लिए आसान फॉर्मूला

      कमाई बचाने का गेम प्लान :कैपिटल गेन्स टैक्स से कैसे पाएंगे राहत, सैलरी क्लास के लिए आसान फॉर्मूला

      भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली गुल, 4-6 घंटे तक कटौती

      Power Cut Alert!भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली गुल, 4-6 घंटे तक कटौती

      बिलासपुर थाने में गुंडागर्दी, बीजेपी कार्यकर्ता को ASI ने जड़े थप्पड़; VIDEO VIRAL

      तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा...बिलासपुर थाने में गुंडागर्दी, बीजेपी कार्यकर्ता को ASI ने जड़े थप्पड़; VIDEO VIRAL

      दर्जन भर हथियारबंद सुरक्षा गार्ड, 20 शिकारी कुत्ते, 15 सीसीटीवी कैमरे

      जबलपुर में 'आम' की खास सुरक्षा...दर्जन भर हथियारबंद सुरक्षा गार्ड, 20 शिकारी कुत्ते, 15 सीसीटीवी कैमरे

      विधायक निर्मला सप्रे के मामले में अब हाईकोर्ट में सुनवाई 29 को

      High Court News : विधायक निर्मला सप्रे के मामले में अब हाईकोर्ट में सुनवाई 29 को

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....