PlayBreaking News

पहली बार भारतीय ट्रेन में बैठी डेनमार्क की महिला,भीड़-चाय और सफर की तारीफ; बोलीं- जिंदगी का सबसे यादगार अनुभव

डेनमार्क की कंटेंट क्रिएटर एम्मा होल्म ने पहली बार भारतीय स्लीपर ट्रेन में सफर किया। वेटिंग टिकट, भीड़, चाय बेचने वालों की आवाज और यात्रियों के अपनापन ने उन्हें प्रभावित किया। एम्मा ने इस अनुभव को अपनी जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक बताया और सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया।
Follow on Google News
भीड़-चाय और सफर की तारीफ; बोलीं- जिंदगी का सबसे यादगार अनुभव
पहली बार भारतीय ट्रेन में सफर कर एक डेनिश महिला ने भीड़, चाय और पूरे अनुभव की दिल खोलकर तारीफ की है।

भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए भारतीय रेलवे का सफर अक्सर किसी रोमांच से कम नहीं होता। इस बार डेनमार्क की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर एम्मा होल्म (Emma Holm) ने पहली बार भारतीय स्लीपर ट्रेन में यात्रा की और अपने पूरे अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया। भीड़, वेटिंग टिकट, चाय बेचने वालों की आवाज और अलग-अलग राज्यों के यात्रियों के बीच सफर ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने इसे अपनी जिंदगी के सबसे यादगार अनुभवों में से एक बताया।

वेटिंग टिकट ने किया हैरान, फिर शुरू हुआ यादगार सफर

एम्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि भारत में ट्रेन टिकट बुक करना उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव था। उन्हें लगा था कि टिकट बुक होने के बाद यात्रा तय है, लेकिन बाद में पता चला कि उनका टिकट वेटिंग लिस्ट में है। उन्होंने अपने दो दोस्तों के साथ टिकट कराया था। तीन में से केवल एक टिकट कन्फर्म हुआ, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि समूह का एक टिकट कन्फर्म होने पर बाकी लोग भी साथ यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद तीनों ने भारतीय रेलवे का सफर शुरू किया।

शुरुआत में एक सीट पर बैठे, बाद में मिली राहत

एम्मा ने बताया कि यात्रा के शुरुआती कुछ घंटे आसान नहीं थे। तीनों दोस्तों को एक ही सीट पर बैठकर सफर करना पड़ा। हालांकि, रात होने पर उन्हें दो अतिरिक्त बर्थ मिल गईं, जिससे सभी आराम से सो सके। उन्होंने कहा कि शुरुआत में थोड़ी असुविधा जरूर हुई, लेकिन अंत में यही छोटी-छोटी बातें इस सफर को खास बना गईं।

Breaking News

चाय वालों की आवाज और यात्रियों का माहौल आया पसंद

एम्मा ने भारतीय ट्रेन के माहौल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि कोच में अलग-अलग राज्यों के लोग सफर कर रहे थे और हर किसी के पास अलग तरह का खाना था। सबसे ज्यादा उनका ध्यान बार-बार आने वाले "चाय... चाय..." की आवाज लगाने वाले विक्रेताओं ने खींचा। उनके मुताबिक, शुरुआत में यह सब अलग लगा, लेकिन धीरे-धीरे यही भारतीय रेलवे की सबसे खास पहचान बन गई। उन्होंने कहा कि यह अनुभव वे कभी नहीं भूलेंगी।

Pakeezah : क्या आप जानते हैं? मीना कुमारी की 'पाकीजा' से जुड़ा है एमपी के सोहागपुर का नाम

भारत यात्रा में बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

एम्मा ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत मुंबई से की। इसके बाद वह दिल्ली पहुंचीं और अपने साथियों के साथ बाइक से हिमालय और फिर नेपाल तक का सफर तय किया। इस दौरान उन्होंने एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। फिलहाल एम्मा राजस्थान में हैं और रणथंभौर नेशनल पार्क समेत कई जगहों की यात्रा कर रही हैं। उनका कहना है कि भारत की संस्कृति, लोगों का अपनापन और भारतीय रेलवे का अनुभव उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादों में शामिल हो गया है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts