बढ़ सकती हैं दल बदलने वाले अक्षय बम की मुश्किलें, 406, 409 और 420 के तहत धोखाधड़ी की धाराएं बढ़ाने की याचिका दाखिल, कोर्ट ने 8 जुलाई तक मांगा टीआई से प्रतिवेदन

Follow on Google News
बढ़ सकती हैं दल बदलने वाले अक्षय बम की मुश्किलें, 406, 409 और 420 के तहत धोखाधड़ी की धाराएं बढ़ाने की याचिका दाखिल, कोर्ट ने 8 जुलाई तक मांगा टीआई से प्रतिवेदन
इंदौर। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले अक्षय कांति बम की मुश्किलें फिर से बढ़ने वाली हैं। अक्षय बम और उनके पिता कांतिलाल बम पर हत्या के प्रयास की धारा बड़ने और गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही अब अक्षय बम के खिलाफ इसी केस में धोखाधड़ी की धारा 420 के साथ ही 406 और धारा 409 के तहत मामला कायम करने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई गई है। इसे स्वीकार करते हुए अदालत ने खजराना के टीआई से 8 जुलाई तक रिपोर्ट अदालत के सामने पेश करने को कहा है।

दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी के लगाए आरोप

फरियादी यूनुस पटेल ने ये याचिका इंदौर जिला अदालत में सृष्टि अग्निहोत्री की अदालत में दाखिल की है। याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने खजराना के TI को 8 जुलाई तक जांच प्रतिवेदन पेश करने के निर्देश दिए। मामले को लेकर एडवोकेट देवल ने कोर्ट में इस बात के तथ्य रखे कि जमीन को लेकर आरोपी अक्षय बम ने याचिकाकर्ता से करीब 6 सौदे किए थे, जो पूरे भी नहीं हुए और दिए गए चेक भी बाउंस हो गए। इस मामले में पुलिस को कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। ऐसे में इन मामलों की गहराई से पड़ाताल कर अक्षय बम के खिलाफ दर्ज केस में धारा 420, 406 और 409 को बढ़ा दिया जाए। https://x.com/psamachar1/status/1792882114645659917

20 साल से चल रहा है विवाद

अप्रैल 2004 अप्रैल में अक्षय बम ने यूनुस और उनके अन्य साथियों के साथ जमीन का सौदा किया था। इसकी राशि 16.77 लाख प्रति एकड़ थी। तय राशि के बाद अक्षय ने इस राशि का भुगतान नहीं किया और सौदा टल गया। बाद में इस जमीन के सौदे को लेकर और भी विवाद हुए। इस दौरान अक्षय कांति बम द्वारा जमीन के सौदों के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए और अनुबंध की शर्तों का पालन भी नहीं हुआ। जब ये विवाद बढ़ा तो 4 अक्टूबर 2007 को आरोपी अक्षय बम उसके पिता कांति बम और अन्य आरोपियों ने फरियादी यूनुस पटेल के खेत पर जाकर वहां काम कर रहे नौकरों को धमकाया और उनके साथ मारपीट करते हुए कटी हुई सोयाबीन में आग लगा दी थी। इस दौरान आरोपी कांतिलाल बम उनके बेटे अक्षय और साथियों ने यूनुस पर गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था।

8 जुलाई तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश

हत्या के प्रयास वाले मामले में 10 मई को हुई पिछली सुनवाई के दौरान अक्षय और उनके पिता कांति बम को जिला कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था, परन्तु अक्षय और उसके पिता ने हाजिरी माफी का आवेदन कोर्ट में पेश किया था। जिसे अस्वीकार कर अदालत ने दोनों का गिरफ्तारी वारंट जारी कर 8 जुलाई तक कोर्ट में पेश करने के आदेश पुलिस को दिए थे। ये भी पढ़ें- Indore News : अनाज व्यापारी से 3 करोड़ की ठगी, चावल के लिए दिखाए विदेशी कंपनियों के फर्जी एग्रीमेंट मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts