People's Update
Tuesday, April 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    बंगाल चुनाव: नंदीग्राम के पर्यवेक्षक का ट्रांसफर, असम के IG अखिलेश सिंह को मिली जिम्मेदारी
    गुरुग्राम: खेड़कीदौला में लगी आग, लाखों का सामान खाक
    केरलम: त्रिशूर के पटाखा गोदाम में आग, अब तक 13 लोगों की मौत
    ईरान के साथ 'बड़ी डील' करीब, कल खत्म हो रहा सीजफायर नहीं बढ़ेगा: डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका और ईरान ने संकेत दिया कि वे सीजफायर वार्ता के लिए पाकिस्तान जाएंगे
    ईरान का कोई डेलिगेशन बातचीत के लिए अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा
    RSS प्रमुख भागवत बोले- दुनिया अब भारत के ज्ञान से उम्मीद लगा रही
    महाराष्ट्र : पालघर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो की मौत और चार घायल
    PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, फिर दी सफाई, BJP बोली- मांगो माफी
    बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएगा ईरानी दल, अमेरिका की तरफ से जेडी वेंस करेंगे बात
    बंगाल में सरकार बनी तो लाएंगी यूसीसी- अमित शाह
    ईरान 50 दिनों के अंतराल के बाद कल से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू करेगा
    रिफाइनरी अग्निकांड: जांच के लिए गृह मंत्रालय की फैक्ट फाइंडिंग टीम राजस्थान जाएगी
    यूक्रेनी ड्रोनों का रूस पर हमला, तेल रिफाइनरी को पहुंचा नुकसान
    यूक्रेन का रशिया पर ड्रोन से हमला, तेल रिफाइनरी बनी निशाना
    राष्ट्रीय

    परिसीमन पर बढ़ी बहस :पक्ष-विरोध में कौन ? क्या होता है डिलिमिटेशन और अब तक कितनी बार हुआ, समझें पूरा मामला

    देश की राजनीति में परिसीमन (डिलिमिटेशन) को लेकर अब खुलकर दो खेमे बन गए हैं। लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक पास नहीं हो पाया, लेकिन इसके बाद सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव और तेज हो गया है। मामला सिर्फ महिला आरक्षण का नहीं, बल्कि उसे परिसीमन से जोड़ने का है और यही इस पूरे विवाद की जड़ बन चुका है। जानें-क्या होता है डिलिमिटेशन, अब तक कितनी बार हुआ है, समझें पूरा मामला।
    Publish Date: 21 Apr 2026, 6:41 PM (IST)Updated On: 27 min agoReading Time: 9 Minute Read
    Follow on Google News
    पक्ष-विरोध में कौन ? क्या होता है डिलिमिटेशन और अब तक कितनी बार हुआ, समझें पूरा मामला

    लोकसभा में वोटिंग के दौरान बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, लेकिन दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण यह पास नहीं हो सका। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नतीजों का एलान किया। सरकार का कहना है कि महिला आरक्षण लागू होगा, लेकिन परिसीमन के बाद। वहीं विपक्ष इसी बात का विरोध कर रहा है।

    पक्ष: सरकार का स्टैंड

    नरेंद्र मोदी: 'महिलाओं को उनका हक मिलेगा'

    लोकसभा में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं कि निर्णय प्रक्रिया किसी के साथ भेदभाव नहीं करेगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। पहले जो परिसीमन हुआ है और जो अनुपात पहले से चला आ रहा है, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। उसी के अनुसार परिसीमन होगा। उन्होंने कहा कि अगर गारंटी चाहिए, तो मैं गारंटी भी देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल के पक्ष में बोलते हुए कहा कि जो इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अब देश की बहनों पर भरोसा करें, 33 फीसदी महिलाओं को यहां आने दें और उन्हें निर्णय करने दें। उन्होंने कहा कि देश की 50 फीसदी आबादी को नीति-निर्माण में शामिल होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे सबको साथ लेकर चलना है और मुझे संविधान ने यही सिखाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भ्रम में न रहें कि हम कुछ नारी शक्ति को दे रहे हैं, ये उनका हक है। हमने इसे कई दशकों से रोका हुआ है, आज उसका प्रायश्चित कर उस पाप से मुक्ति पाने का अवसर है। 

    /img/119/1776776273823

    अमित शाह: 'विपक्ष बहाने बना रहा है'

    गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस के सभी सदस्यों ने अगर-मगर, किंतु-परंतु लगाकर स्पष्ट रूप से महिला आरक्षण का विरोध किया है। कई जगह ऐसा दिखाई पड़ा कि विरोध हमारे दृष्टिकोण की जगह, हमारे लागू करने के तरीके पर है। अमित शाह ने कहा कि बिल का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है। किसी-किसी संसदीय क्षेत्र में 39 लाख वोटर हैं। ऐसे में एक सांसद कैसे इतने लोगों पर ध्यान देगा। जो सीटें बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं, वह ये ध्यान में रखें कि एससी-एसटी की सीटें बढ़ाने का भी विरोध कर रहे हैं। संविधान में परिसीमन का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उत्तर-दक्षिण नैरेटिव गढ़ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि दक्षिण भारत की सीटें कम हो जाएंगी। जितना संसद पर किसी और हिस्से का अधिकार है उतना ही दक्षिण भारत का. ये लोग बेकार का नैरेटिव फैला रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के सदस्य यहां हल्ला-हंगामा से बच जाएंगे। लेकिन माता-बहनों के आक्रोश से नहीं बच जाएंगे। 

    जब चुनाव के मैदान में जाएंगे तो रास्ता नहीं मिलेगा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी के साथ भी धोखा किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह और सीताराम केसरी को कांग्रेस ने काम पूरा नहीं करने दिया। 1957 में ओबीसी के लिए आरक्षण के लिए काका कालेलकर कमेटी के सुझावों को ठंडे बस्ते में डाल दिया। 1980 में मंडल आयोग के सुझावों को ठंडे बस्ते में डाल दिया. वीपी. सिंह के समय मंडल आयोग की सिफारिशें लागू हुईं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने अपना लंबा भाषण मंडल आयोग के विरोध में दिया। 1951 और 1971 में जाति जनगणना का विरोध किया। अब कांग्रेस हार रही है तो उसे पिछड़ों की याद आ रही है। कांग्रेस ने एक भी पिछड़ा पीएम नहीं दिया। बीजेपी ने अति पिछड़ा वर्ग के नेता नरेंद्र मोदी को पीएम बनाया।

    किरन रिजिजू: 'बिल आगे नहीं बढ़ाए जाएंगे'

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने साफ किया कि फिलहाल बाकी संशोधन बिलों को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। हालांकि सरकार अपने रुख पर कायम है।

    विपक्ष: अलग-अलग तर्क

    राहुल गांधी: 'यह महिला आरक्षण नहीं, चुनावी खेल'

    लोकसभा में महिला आरक्षण कानून और परिसीमन आयोग से जुड़े बिलों पर लोकसभा में वोटिंग से पहले बहस के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा पहला सच तो ये है कि ये महिला आरक्षण बिल नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल तो 2023 में पारित हो चुका। उन्होंने कहा कि ये बिल देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है। यह बिल एससी-एसटी और ओबीसी के खिलाफ है, उनके अधिकार छीनने का एजेंडा है। उन्होंने कहा कि इस बिल का महिला सशक्तिकरण से कोई मतलब नहीं है। आप सत्ता हथियाने की कोशिश में हैं। ये बिल राष्ट्रविरोधी है। हम सरकार को ये नहीं करने देंगे। दक्षिण और उत्तर भारत के साथ भेदभाव हो रहा है। दलित और आदिवासी की भागीदारी कम हो रही है।

    /img/119/1776776462837

    राहुल गांधी ने कहा कि महिलाएं हमारी राष्ट्रीय कल्पना की प्रेरक शक्ति हैं। हम सभी अपनी जिंदगी में महिलाओं से बहुत कुछ सीखा है, प्रभावित हुए हैं और उनसे बहुत ज्ञान हासिल किया है। राहुल गांधी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'मैजिशियन' यानी 'जादूगर' कहा। इसके बाद सत्ता पक्ष ने उनके इस बयान का कड़ा विरोध किया और माफ़ी की मांग की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि सर सच्चाई ये है कि जादूगर पकड़ा गया है। बालाकोट का जादूगर, नोटबंदी का जादूगर, (ऑपरेशन) सिंदूर का जादूगर अचानक से पकड़ा गया। क्योंकि..." इसके आगे राहुल गांधी कुछ बोलते कि लोकसभा में हंगामा हो गया। सत्ता पक्ष ने उनके बयानों का कड़ा विरोध किया।

    शशि थरूर: 'सबसे विवादित प्रक्रिया से जोड़ दिया'

    इससे पहले केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने महिला आरक्षण को परिसीमन से बांध देने की आशंका जाहिर की थी। थरूर ने डिलिमिटेशन कराए जाने से संघीय ढांचे के प्रभावित होने की बात कही। इससे पहले डीएमके सांसद कनिमोझी ने भी संघीय ढांचे पर खतरे को लेकर आशंका जताई। लोकसभा में जारी बहस में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि सरकार नोटबंदी की तरह ही डिलिमिटेशन में जल्दबाजी कर रही है। महिला आरक्षण को लेकर थरूर ने कहा कि दशकों तक इस पर बात होती रही लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। उन्होंने कहा कि आज यह स्थिति पैदा हो गई है कि सभी पार्टियां इस पर एकमत है। रस्म अदायगी का युग समाप्त हो गया है और समान साझेदारी का समय आ गया है। लेकिन उन्होंने महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना को जटिलता बढ़ाने वाला बताया और इसे इतिहास की सबसे विवादित प्रक्रियाओं में से एक बताया। थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि सरकार ने नारी शक्ति को इंसाफ का तोहफा दिया है। लेकिन इसे कांटेदार तार में लपेट दिया है और महिला आरक्षण को संसद के विस्तार के साथ 2021 की जनगणना के आंकड़ों और परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ दिया गया है। उन्होंने परिसीमन से संघीय ढांचे के प्रभावित होने की आशंका जताई।

    /img/119/1776776570558

    उन्होंने कहा कि दरअसल भारतीय महिलाओं की आकांक्षाओं को हमारे इतिहास की सबसे विवादित राजनीतिक प्रक्रियाओं में से एक के साथ बंधक बनाना है। भविष्य में होने वाले परिसीमन में वे राज्य, जो जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में विफल रहे हैं, उन्हें अधिक राजनीतिक महत्व मिलेगा। हमें खुद से पूछना चाहिए कि क्या हम यही संदेश देना चाहते हैं कि बेहतर शासन का परिणाम राजनीतिक महत्वहीनता हो? 'आपने परिसीमन का प्रस्ताव इतनी जल्दबाजी में रखा है, जैसी जल्दबाज़ी आपने नोटबंदी के समय दिखाई थी। दुर्भाग्य से, हम सभी जानते हैं कि उससे देश को कितना नुकसान हुआ। परिसीमन, राजनीतिक नोटबंदी साबित होगा। इसे मत कीजिए...'। उन्होंने कहा कि डिलिमिटेशन उन राज्यों को हाशिए पर डाल देगा जो देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देते हैं।

    प्रियंका गांधी: 'लोकतंत्र के साथ खिलवाड़'

    प्रियंका गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर बीजेपी पर तंज़ किया। उन्होंने कहा कि कुछ प्रदेशों की ताक़त कम करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर अगले चुनाव के लिए अपनी पार्टी की मज़बूती का ढाँचा बनाया जा रहा है। गृह मंत्री जी हंस रहे हैं। पूरी योजना बना रखी है। चाणक्य आज जिंदा होते, तो आपकी राजनीतिक कुटिलता पर वो भी चौंक जाते। 

    अखिलेश यादव: 'संवाद चाहिए, टकराव नहीं'

    इस पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव उठे और कहा कि हम विवाद की नहीं, संवाद की बात कर रहे हैं। मैं कन्नौज में एक मंदिर में गया था, मेरे लौटने के बाद वह गंगाजल से धुलवाया गया. इस पर आप क्या कहेंगे।

    /img/119/1776776695030

    क्या होता है डिलिमिटेशन?

    सीधे और आसान शब्दों में समझें तो डिलिमिटेशन का मतलब होता है- चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं को दोबारा तय करना। यानी लोकसभा और विधानसभा सीटों का बंटवारा इस तरह से करना कि हर क्षेत्र में लगभग बराबर जनसंख्या का प्रतिनिधित्व हो। जब देश में जनसंख्या बदलती है-कहीं बढ़ती है, कहीं कम होती है तो उसी हिसाब से सीटों का संतुलन बिगड़ जाता है। इसे ठीक करने के लिए परिसीमन किया जाता है। यानी जहां आबादी ज्यादा है, वहां सीटें बढ़ सकती हैं और जहां कम है, वहां घट भी सकती हैं। इसका मकसद सिर्फ एक होता है-हर वोट की कीमत लगभग बराबर रखना।

    ये भी पढ़ें: परिसीमन बिल पर लोकसभा में जोरदार हंगामा : आगा रुहुल्लाह के विवादित बयान पर भड़के अमित शाह, सदन में तीखी बहस

    अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन?

    आजादी के बाद भारत में अब तक चार बार परिसीमन किया जा चुका है। हर बार यह काम अलग-अलग कानूनों और जनगणना के आधार पर हुआ।

    • 1952 में पहली बार परिसीमन हुआ
    • 1963 में दूसरी बार
    • 1973 में तीसरी बार
    • 2002 में चौथी बार परिसीमन किया गया

    2002 में जो परिसीमन हुआ था, उसमें सीटों की सीमाएं तो बदली गईं, लेकिन कुल सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया। उसी के बाद से अब तक सीटें 543 ही बनी हुई हैं।

    5वीं बार क्यों चर्चा में है परिसीमन?

    अब सरकार 5वीं बार परिसीमन करने की तैयारी में है। इसके लिए 131वें संविधान संशोधन बिल के जरिए बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया गया है। इस प्रस्ताव के मुताबिक लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर करीब 850 तक की जा सकती है। इसमें राज्यों के लिए लगभग 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें तय करने की बात सामने आई है। यानी अगर यह लागू होता है, तो संसद में सांसदों की संख्या काफी बढ़ जाएगी और कई राज्यों का प्रतिनिधित्व भी बदल जाएगा।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Women Reservation Bill

    delimitation debate

    delimitation meaning

    Delimitation

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    Related Posts

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts

    ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

    नए अवतार में Hyundai Venue Knight:ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

    सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

    Share Market Today:सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

    जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

    Criminal Contempt : जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

    जानें ITAT का बड़ा फैसला, क्या कर्मचारी को फिर भरना होगा टैक्स?

    सैलरी से कटा TDS कंपनी ने नहीं किया जमा !जानें ITAT का बड़ा फैसला, क्या कर्मचारी को फिर भरना होगा टैक्स?

    पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

    सिंगरौली बैंक डकैती का खुलासा:पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

    अनियन रिंग्स की जगह मांसाहारी खाना देने पर ग्राहक ने दर्ज कराया केस

    इंदौर में ‘शाकाहारी’ के नाम पर परोसा चिकन !अनियन रिंग्स की जगह मांसाहारी खाना देने पर ग्राहक ने दर्ज कराया केस

    रीवा से 12 ज्योतिर्लिंग रथ यात्रा रवाना, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झंडी

    सद्भावना जागृति अभियान : रीवा से 12 ज्योतिर्लिंग रथ यात्रा रवाना, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झंडी

    विस्फोट से दहला त्रिशूर, 13 की मौत; PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार देने का ऐलान

    Kerala :विस्फोट से दहला त्रिशूर, 13 की मौत; PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार देने का ऐलान

    पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट, 2 की मौत; कई घायल

    महाराष्ट्र के पालघर में बड़ा हादसा :पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट, 2 की मौत; कई घायल

    महोबा से इंदौर जा रहे यात्री को ट्रेन में चूहे ने काटा, शिकायत के बाद भी नहीं मिली कोई मदद

    जोखिम भरा सफर :महोबा से इंदौर जा रहे यात्री को ट्रेन में चूहे ने काटा, शिकायत के बाद भी नहीं मिली कोई मदद

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....