Delhi Blast :NIA को बड़ी सफलता, साजिश रचने वाला आमिर राशिद अली गिरफ्तार, इसी के नाम पर थी i-20 कार

दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए कार बम धमाके की जांच में NIA ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य साजिशकर्ता आमिर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। धमाके में इस्तेमाल हुई i20 कार उसी के नाम पर रजिस्टर्ड थी।
Follow on Google News
NIA को बड़ी सफलता, साजिश रचने वाला आमिर राशिद अली गिरफ्तार, इसी के नाम पर थी i-20 कार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। लाल किला के सामने 10 नवंबर को हुए कार बम धमाके की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल आमिर राशिद अली को रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल की गई i20 कार आमिर के नाम पर ही रजिस्टर्ड थी। यह कार IED लगाकर उड़ाई गई थी, जिसमें 13 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

    Uploaded media

    हमले की बड़ी साजिश का खुलासा

    जांच में सामने आया है कि आमिर राशिद जम्मू-कश्मीर के संबूरा, पंपोर का निवासी है और उसने इस साजिश को आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर अंजाम दिया। 

    • उमर पुलवामा का रहने वाला था और अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था। 
    • फॉरेंसिक रिपोर्ट ने पुष्टि की कि ब्लास्ट में कार चला रहा ड्राइवर उमर ही था।

    NIA के अनुसार, डॉक्टरों और पढ़े-लिखे युवाओं का यह "व्हाइट-कॉलर मॉड्यूल" पिछले साल से एक सुसाइड बॉम्बर की तलाश में था, और इसकी जिम्मेदारी उमर के पास थी।

    कार खरीदने और सपोर्ट करने आया था दिल्ली

    NIA ने बताया कि आमिर कुछ दिन पहले ही दिल्ली पहुंचा था। उसका काम हमले में इस्तेमाल की जाने वाली कार खरीदना और आत्मघाती हमलावर को लॉजिस्टिक सहायता देना था। कार की रजिस्ट्रेशन डीटेल्स और डिजिटल सबूतों ने आमिर की भूमिका को स्पष्ट कर दिया। पहले उसे 11 नवंबर को हिरासत में लिया गया था, लेकिन भूमिका स्थापित होने के बाद रविवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

    NIA ने जब्त की एक और कार

    एजेंसी ने उमर से जुड़ी एक और कार जब्त की है, जिसमें से प्राप्त डिजिटल डिवाइसेज़ और दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि यह हमला किसी गहरी और संगठित आतंकी साजिश का हिस्सा था। जांच में अंतरराज्यीय नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन भी सामने आए हैं।

    73 गवाहों से पूछताछ, कई राज्यों में छापेमारी

    NIA इस केस की मल्टी-लेयर जांच कर रही है। अब तक 73 गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है। इसमें घायलों के बयान भी दर्ज किए हैं। कई देशों तक फैले एंगल की जांच की जा रही है। वहीं दिल्ली पुलिस, J&K पुलिस, हरियाणा और यूपी पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी कर रही है। जांच टीम बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करने और हमले के मास्टरमाइंड की तलाश में कई राज्यों में छापेमारी कर रही है।

    10 नवंबर को हुआ था धमाका

    लाल किला के सामने 10 नवंबर की शाम एक i20 कार में जोरदार ब्लास्ट हुआ था। इसमें 13 लोगों की मौत हुई थी। सरकार ने इसे आतंकी हमला बताया था, जिसके बाद जांच NIA को सौंप दी गई थी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts