PlayBreaking News

Delhi Rain:दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में आंधी-बारिश; भीषण गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। दिन में छाए काले बादलों ने कई इलाकों में शाम जैसा माहौल बना दिया। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है।
Follow on Google News
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में आंधी-बारिश; भीषण गर्मी से मिली राहत

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, जबकि मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर मानसून को लेकर जारी नए पूर्वानुमान में सामान्य से कम वर्षा और अल नीनो के संभावित प्रभाव ने चिंता बढ़ा दी है।

बारिश से तापमान में आई गिरावट 

दोपहर के बाद राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं, जिसके बाद अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। कई इलाकों में अचानक मौसम खराब होने से यातायात भी प्रभावित हुआ। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।

ये भी पढ़ें: Dreambeans : अब बेवजह घंटों स्क्रॉलिंग नहीं, आपकी पसंद के हिसाब से हर सुबह खास जानकारी देगा नया AI ऐप

कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली के नरेला, अलीपुर, बुराड़ी, मॉडल टाउन, करावल नगर, शाहदरा, विवेक विहार समेत कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि जैसी स्थिति बनने की चेतावनी भी दी है। हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Twitter Post

अच्छी बारिश होने का अनुमान 

हाल ही में मौसम विभाग ने इस वर्ष के मानसून पूर्वानुमान में संशोधन करते हुए सामान्य से कम वर्षा की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार देश में इस बार मौसमी वर्षा दीर्घकालिक औसत के लगभग 90 प्रतिशत तक सीमित रह सकती है। वर्षा के दीर्घकालिक औसत का आंकलन पिछले कई दशकों के आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। यदि बारिश इस स्तर से नीचे रहती है तो उसे अल्प वर्षा की श्रेणी में रखा जाता है।

ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक : राहुल गांधी बोले-मप्र की बेटी आकांक्षा की मौत आत्महत्या नहीं, टूटी व्यवस्था की देन है

अल नीनो का असर बढ़ने की आशंका

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अल नीनो की स्थिति विकसित होने की संभावना मानसून को प्रभावित कर सकती है। वर्तमान में प्रशांत महासागर क्षेत्र में तटस्थ स्थिति धीरे-धीरे अल नीनो की ओर बढ़ रही है। आमतौर पर अल नीनो के प्रभाव से भारत में मानसून के दौरान वर्षा कम होती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में इसका असर कमजोर रहेगा, लेकिन सितंबर तक इसकी तीव्रता बढ़ सकती है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts